खबर शहर , गजब का सिस्टम: छह महीने में भी पूरी नहीं हुई पूरी डायोसिस के 62 स्कूलों की जांच, अब नए सिरे से बनेगी कमेटी – INA

आगरा डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की भूमि और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता की जांच छह महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी। जांच के लिए अधिकारियों की समिति तो गठित कर दी गई थी लेकिन समिति ने न तो जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी और न ही अब तक जांच पूरी होने की स्थिति सामने आई। अब बेसिक शिक्षा विभाग नए सिरे से जांच कराने की तैयारी में है। इसके लिए नई जांच कमेटी गठित की जाएगी।
भाजपा नेता अशोक कुशवाहा ने करीब छह महीने पहले तत्कालीन बीएसए जितेंद्र गौर से मुलाकात कर डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की जमीन के मालिकाना हक और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता के बारे में शिकायत की थी। शिकायत के बाद तत्कालीन बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर महेश चंद और खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि समिति गठित होने के बाद भी जांच की प्रक्रिया . नहीं बढ़ी। छह महीने बीतने के बावजूद रिपोर्ट विभाग को नहीं दी गई। इससे मामला जस का तस बना हुआ है और स्कूलों की जमीन और शिक्षा समितियों से जुड़े सवालों का जवाब नहीं मिल सका है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पहले जिन अधिकारियों को जांच के लिए नियुक्त किया गया था, उन्होंने अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। इसी वजह से अब दोबारा जांच कमेटी गठित की जाएगी और मामले की नए सिरे से जांच कराई जाएगी।
भाजपा नेता अशोक कुशवाह ने कहा कि छह महीने तक जांच नहीं करने और रिपोर्ट नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करेगा। मामले को सिर्फ टालने का प्रयास किया जा रहा है और कुछ नहीं।