Sport : 'पाकिस्तानी फैंस भी सपोर्ट कर रहे थे…' चैंपियन बनने के बाद आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को किया वीडियो कॉल, दिखा इमोशनल बॉन्ड #INA

Aaryavir Sehwag : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. इस जीत के बाद भारत के अंडर-19 खिलाड़ी चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर ये सभी खिलाड़ी और उनके रिएक्श जमकर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले आर्यवीर सहवाग ने अपना पिता वीरेंद्र सहवाग के साथ खास बीतचीत की है.
आर्यवीर सहवाग ने एशिया कप अंडर-19 का चैंपियन बनने के तुरंत बाद अपने पापा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को वीडियो कॉल किया. इस कॉल पर सहवाग ने अपने बेटे को बधाई दी तो, वहीं उनके बेटे आर्यवीर सहवाग ने उन्हें मैच और मैदान से चुड़ी हुई कुछ चीजें बताईं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी चोट पर भी अपडेट दिया है. इस कॉल पर बेटे और पिता की किया बात हुई है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
आर्यवीर और वीरेंद्र सहवाग के बीच हुईं खास बातचीच
आर्यवीर ने वीरेंद्र सहवाग से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा कि, ‘मैं एक घंटे से बैठा हुआ था, मैं जाप कर रहा था, सीता राम, सीता राम… मैं सोच रहा था कुछ हो जाए फिर इन्होंने मारा. लास्ट औवर में 8 रन चाहिए थे और एक बॉल पर 3 रन चाहिए थे और बॉलर बैटिंग कर रहे हैं. मैं बैटिंग कर रहा था. एक चौका लग जाए, एक चौका लग जाए और लग गया भाई. मैं जब बैटिंग कर रहा था तो, मेरे लिए चोट लग गई. वहां दो हजार से ज्यादा पाकिस्तानी फैंन थे. फिजियो मुझे बार-बार चैक करने के लिए आ रहे थे, तो वहां मौजूद सभी पाकिस्तानी फैंस सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे थे. पाकिस्तानी फैंस भी बोल रहे थे, क्या बैटिंग कर रहा है भाई. मजा आ गया’.
Watch: Former cricketer Virender Sehwag posts on Instagram, “Papa, I was so nervous… was just chanting Sita Ram, Sita Ram! From winning Player of the Tournament . recalling those nail-biting final moments, a very special conversation with beta Aaryavir Sehwag. Some moments are… pic.twitter.com/wGYGS0qXYH
— . (@ians_india) November 15, 2026
आर्यवीर ने पिता को चोट के बारे में भी बताया
इसके बाद आर्यवीर सहवाग ने वीडियो कॉल काट दिया. उससे पहले उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को कहा कि, मैं थोड़ी देर में आपको कॉल करता हूं पापा. इस दौरान आर्यवीर ने सहवाग से कहा कि, पापा मैं कल आ जाउंगा. मेरा एक एक्सरे होगा. वहीं सहवाग ने फोन रखने से पहले अपने बेटे को बधाई दी और उनसे पूरी इंडिया अंडर-19 टीम को एशिया कप अंडर-19 का चैंपियन बनने के लिए बधाई देने के लिए कहा और इसके बाद दोनों पिता और बेटे का कॉल कट हो गया.
भारत के चैंपियन बनने पर सहवाग ने किया था पोस्ट
इसस पहले सहवाग ने एक्स पर भारत के पाकिस्तान को हराने के बाद पोस्ट भी किया था. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि, ‘क्या मैच था. क्या फिनिश था. U19 एशिया कप फाइनल में 338 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान को हराना वाकई बहुत बड़ी बात है. लक्ष्य के 80, आर्यवीर के 58, और फिर मनाल चौहान और मोहित उल्वा का जलवा जब हमें किसी चमत्कार की जरूरत थी. क्या अविश्वसनीय जीत थी. इन युवा चैंपियंस पर गर्व है’.
What a match! What a finish!
To beat Pakistan in an U19 Asia Cup final chasing 338 takes some serious character.
Lakshya’s 80, Aaryavir’s 58, and then Manal Chauhan and Mohit Ulva’s Jalwa when we needed a miracle. What a unbelievable victory.
Proud of these young Champions!… pic.twitter.com/8K8v5UKJYz— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 14, 2026
इस टूर्नामेंट में आर्यवीर ने कुल 361 रन बनाए थे. इसमें आर्यवीर के बल्ले से एक शतक आया था, जिसमें 160 रनों की मैराथन पारी थी. वहीं उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतिम बॉल पर 338 रनों का लक्ष्य 1 विकेट बाकी रहते हुए हासिल किया था.
ये भी पढ़ें : मैच विनर मोहित उल्वा का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा! जीतने के बाद ठिकाने लगाई पाकिस्तानियों की अकड़, वीडियो वायरल
'पाकिस्तानी फैंस भी सपोर्ट कर रहे थे…' चैंपियन बनने के बाद आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को किया वीडियो कॉल, दिखा इमोशनल बॉन्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,