Sport : प्रसिद्ध कृष्णा की कौन लेगा टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में जगह, जानिए किन 3 नामों पर हो रही चर्चा #INA

Prasidh Krishna : प्रसिद्ध कृष्णा के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. टीम इंडिया के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वो अपने चोट से पूरी तरह रिकवरी अभी तक नहीं कर पाए हैं. उन्होंने मैच फिटनेस हासिल नहीं की है. ऐसे में उन्हें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा के वनडे स्क्वाड से बाहर होने का आधिकारिक ऐलान अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा नहीं किया गया है लेकिन पीटीआई और तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर
भारत के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा का न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के स्क्वाड से बाहर होना इंडियन कैप्टन शुभमन गिल के लिए भी एक बड़ा झटका है. कृष्णा टीम इंडिया के अहम गेंदबाज है, वो न्यूजीलैंड उछाल भरी और स्विंग होती परिस्थितियों में टीम इंडिया के अहम साबित हो सकते थे. अब उनके बाहर होने के बाद फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि, उनकी जगह भारतीय टीम के स्क्वाड में कौन लेगा. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
. Alert! Pacer Prasidh Krishna all but ruled out of India’s ODI series against New Zealand starting November 4: BCCI sources. pic.twitter.com/DMjtV2k1QG
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2026
टीम इंडिया में कौन लेगा प्रसिद्ध कृष्णा की जगह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के स्क्वाड में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी पहली पसंद होंगे. उनके अलावा उनको रिप्लेस करने के लिए भुवनेश्वर कुमार भी एक विकल्प होंगे. वहीं प्रिंस यादव भी उनकी जगह लेने के दावेदारों में शुमार हैं.
1 – आकिब नबी
भारतीय क्रिकेट में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को चुना जा सकता है. वो टीम इंडिया और बीसीसीआई के साथ-साथ चयनकर्ताओं की पहली पसंद हो सकते हैं. उन्होंने भारत के लिए पहले भी वनडे मैच खेला है. आकिब ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जो वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान उन्होंने खेला था. वो 1 वनडे में 53 रन लुटा चुके हैं और उनके नाम कोई भी विकेट दर्ज नहीं है.
2 – भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर टीम में चुना जा सकता है. भुवी की चार साल के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वो इस समय न्यूजीलैंड में ही मौजूद है और टीम के लिए टी20 सीरीज खेल रहे हैं. ऐसे में भुवी वहां की कंडीशन से परिचित हो चुके हैं. वहीं उनके पास बॉल को दोनों तरफ स्विंग करने और विकेट चटकाने की भी काबिलियत है. ऐसे में वो भी चयनकर्ताओं की पसंद हो सकते हैं. उन्होंने इंडिया के लिए 121 वनडे मैचों में 141 विकेट हासिल किए हैं.
3 – प्रिंस यादव
भारत के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है. वो हाल ही कुछ सीरीज में भी टीम के दल का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट भी दर्ज हुे हैं. वो भारत की टी20 टीम का हिस्सा है और इस समय न्यूजीलैंड में भी मौजूद हैं. उन्होंने भारत के लिए टी20 में 11 मैचों में 11 विकेट भी चटकाए हैं. वो डेथ ओवर्स में बॉलिंग करने के लिए भी माहिर हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ 4th T20 : ऑकलैंड की पिच पर बरसेंगे रन या विकेटों का लगेगा पतझड़, जानिए कैसे हैं ईडन पार्क के आंकड़े
प्रसिद्ध कृष्णा की कौन लेगा टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में जगह, जानिए किन 3 नामों पर हो रही चर्चा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,