Sport : फुर्ती हो तो ऐसी! विराट ने दिखाई चीते जैसी तेजी, एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ने के बाद किया ऐसा सेलिब्रेशन #INA

Virat Kohli : टीम इंडिया के 37 साल के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑकलैंड के मैदान पर एक हैरतअंगेज कैच लेकर सभी फैंस को अपना दीवाना बना दिया है. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस फैंसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया. अब तक न्यूजीलैंड 30 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन बना चुकी है. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं. 

अंशुल कंबोज को दूसरा विकेट दिलाने में सबसे बड़ा हाथ विराट कोहली का है. इस विकेट को अंशुल कंबोज का ना मानकर अगर विराट कोहली का माना जाए तो, इसमें कुछ गलत नहीं होगा. क्योंकि विराट कोहली ने अंशुल कंबोज की गेंद पर नाथन स्मिथ का एक हाथ से शानदार कैच लिया और मैदान में मौजूद सभी फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद बाद कोहली का सेलिब्रेशन भी फैंस का ध्यान खींच रहा है.

विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच 

आपको बता दें कि, अंशुल कंबोज न्यूजीलैंड की पारी का 29वां ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने नाथन स्मिथ को डाली. इस पर नाथन स्मिथ ने शॉट खेला और विराट कोहली ने दूसरी स्पिल में अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया. ये फैसला थर्ड अंपायर के पास गया लेकिन बल्लेबाज को वहां भी आउट दिया गया. इसके साथ ही 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. 

विराट कोहली ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेशन

इस कैच को लेने के बाद विराट कोहली ने तीर चलाने के अंदाज में खास सेलिब्रेशन किया. विराट कोहली कैच लेने के बाद थोड़ी देर के लिए भागते हैं और फिर बॉल को अंपायर की तरफ फेंक देते हैं. उन्हें लगता है कि यह एक क्लीन कैच है. कोहली ने “बो एंड एरो” सेलिब्रेशन भी किया और फिर अपनी जीभ बाहर निकाली और अपने एक साथी के साथ शरारती मुस्कान दी.

विराटा कोहली के इस 

ये भी पढ़ें : ‘ये तो फिटमैन शर्मा है…’, 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने किया कमाल, Run-Out होकर बल्लेबाज भी रह गया हैरान

फुर्ती हो तो ऐसी! विराट ने दिखाई चीते जैसी तेजी, एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ने के बाद किया ऐसा सेलिब्रेशन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button