UP News: सत्ता में आए तो 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना, योगी सरकार पर बरसे अखिलेश; एक्सप्रेसवे से स्कूलों तक घेरा – INA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार (30 अगस्त) को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि कहा कि जुझौतिखण्ड गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव जी को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था. उन्होंने कहा कि महाराजा खंगार की प्रतिमा लखनऊ की प्रतिष्ठित जगह पर लगाई जाएगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती नदी के किनारे हम महाराजा खेतसिंह खंगार की प्रतिमा लगवाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जाति जनगणना हो और खंगार समाज को सम्मान मिले . उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आती है तो वो 3 महीने में जाति जनगणना करवाएंगे और उन्हें सम्मान देंगे. उन्होंने कहा कि अर्कवंशी , खंगार समाज के लोग धोखा खाए हैं.
खेतसिंह की प्रतिमा को लेकर BJP पर हमला
सपा प्रमुख ने कहा कि झांसी में जब वो प्रतिमा लगाने के लिए गए तब लोगों ने कहा पहली बार हेलीकॉप्टर आया है. उन्होंने कहा कि झांसी की उस रैली में बड़ी संख्या में लोग आए थे. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर अर्कवंशी खंगार समाज के लोग लाल बत्ती लगा कर अपने घर जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने महाराजा खेतसिंह खंगार की प्रतिमा लगाई लेकिन वो भ्रष्टाचार से बनी थी और टूट गई.
महिलाओं को 40 हजाप रुपए देने का वादा
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने पहले प्रधानमंत्री और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिमा लगाई और बोले कि वो पीतल की है, लेकिन जब बारिश हुई तो पता चला कि वो तो मिट्टी की है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खंगार समाज के राजा की अष्टधातु की प्रतिमा लगाएगी और सरकार बनने पर इस समाज को एडजस्ट करेंगे. उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनते ही महिलाओं को 40 हज़ार रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खंगार समाज को कुछ नहीं मिला हम कन्या विद्या धन ,और अन्य राहत देंगे.
एक्सप्रेस को लेकर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद टूट गया. गंगा एक्सप्रेस वे धंस गया. कानपुर एक्सप्रेस खत्म हो गया. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी स्पेस टेक्नॉलोजी कहां है. उन्होंने कहा कि हर दिन एक्सप्रेस वे टूट रहा आखिर डिजाइन करने वाला कौन है.
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुलिस का एक ही काम चल रहा है हथेली गर्म पुलिस नर्म.उन्होंने कहा कि आज पुलिस की हिम्मत कौन बढ़ा रहा है. उन्होंने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर कहा कि दूसरे प्रदेश के माफिया आकर प्रदेश में 18 गोलियां मार कर चले गए. उन्होंने कहा कि बालियान का पूरा परिवार न्याय मांग रहा है. उन्होंने कहा कि यह लूट वाली सरकार है. कन्नौज में उत्तर प्रदेश का पहला cow मिल्क प्लांट भी बेच दिया है. क्लार्क होटल के बगल की कीमती जमीन बेच दी.
‘इन लोगों ने राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा’
अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने कई लोग दान मांगते हैं. लेकिन वो मंदिर में चोरी नहीं करते हैं. मगर इन्होंने मंदिर को भी नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि यह लोग अधर्मी लोग हैं. इस बार इनको कोई माफ़ नहीं करेगा. यह लोग मिलावटी लोग हैं. पेट्रोल मिलावटी है , चीनी मंहगी है. उन्होंने कहा कि ये मिलवाती लोग है,पेट्रोल में भी मिलावट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हज़ार स्कूल जो बंद हुए हैं, जिसे उनकी सरकार खोलेगी. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में PDA समाज के लोग के बच्चे सबसे अधिक पढ़ते हैं.
भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है।
भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी! pic.twitter.com/jpYrKOGGqs
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2026
इसके साथ ही सोशल मीडिया रृपर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है, उन्होंने कहा कि भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी.
विदेश में एकता की बातें
और यहाँ देश को ही बाँटें— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2026
वहीं आरएसएस मोहन भागवत के अमेरिका में हिंदू-मुस्लिम एकता के संदेश पर तंंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश में एकता की बातें की जाती हैं और भारत में देश को ही बांटने की बात होती है.
सत्ता में आए तो 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना, योगी सरकार पर बरसे अखिलेश; एक्सप्रेसवे से स्कूलों तक घेरा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,