Sport : बेंगलुरु की मौसम ने बढ़ाई टेंशन! बारिश में धुल सकता है पांचवां टी-20, जानिए कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल #INA

IND VS WI Fifth T20I Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. मगर, बेंगलुरु से क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बेंगलुरु में काफी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से अब 17 अक्टूबर को चिन्नास्वामी में होने वाले मैच पर भी बारिश का साया मंडराता नजर आ रहा है, जिसके चलते मैच रद्द होने की संभावना बन रही है.
17 अक्टूबर को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
Two powerhouse teams, 4 intense games, and it all comes down . one last match! 💥#TeamIndia aims . stake their claim in the ultimate high-stakes decider against the West Indies! 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/d1u4FWyHOo
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 15, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में बारिश की संभावना है, जिससे ये मैच प्रभावित हो सकता है. एक्यू वेदर के अनुसार, तो शनिवार को बेंगलुरु में सुबह बारिश की संभावना 90% है, जो रात में घटकर 17% हो रही है. वैसे देखा जाए तो मैच शाम को ही खेला जाने वाला है, जब बारिश की संभावना काफी कम है.
लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि बेंगलुरु के मौसम पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि वहां कभी भी बारिश हो सकती है, जो निर्णायक मैच पर प्रभाव डाल सकती है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, तापमान 27 से 21 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 78% रहने की संभावना है.
Two powerhouse teams, 4 intense games, and it all comes down . one last match! 💥#TeamIndia aims . stake their claim in the ultimate high-stakes decider against the West Indies! 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/d1u4FWyHOo
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 15, 2026
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज डिसाइडर मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पिछला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की थी.
गौर करने वाली बात ये है कि टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो 8 मैच खेलते हुए चार में जीत हासिल की है उसमें सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया है.
2-2 की बराबरी पर है सीरीज
West Indies level the series 2-2.
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
5 मैचों की टी-20 सीरीज अब बराबरी पर आ पहुंची है. सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही टीमों ने 4-4 मैचों में जीत दर्ज की. ऐसे में अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच काफी रोमांचक होने वाला है. चूंकि, इस मैच को जो टीम जीतेगी, वो सीरीज पर कब्जा करेगी और हारने वाली टीम के पिछड़ जाएगी और सीरीज गंवा बैठेगी.
ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम घरेलू सरजमीं का फायदा उठाकर पूरी कोशिश करेगी कि वह जीत दर्ज कर ले. मगर, कैरेबियाई टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता. उनके पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं, जो मैच को किसी भी ओवर में पलटने का दमखम रखते हैं.
ये भी पढ़ें: IND VS WI: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने 7 T20I मैच खेले, जहां खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच, जानिए कितने जीते, कितने हारे?
बेंगलुरु की मौसम ने बढ़ाई टेंशन! बारिश में धुल सकता है पांचवां टी-20, जानिए कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,