Sport : 'मेरी गर्लफ्रेंड…', अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद अपनी GF को किया याद, जानें क्या-क्या कहा… #INA

Arshdeep Singh: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने चार विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी और उन्हें ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, न्यूजीलैंड की पारी के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने अपने सेलिब्रेशन के पीछे का राज खोलते हुए अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया. आइए जानते हैं कि अर्शदीप सिंह ने क्या-क्या कहा…

क्या बोले अर्शदीप सिंह?

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटक लिए. पारी के खत्म होने के बाद उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अपनी गेंदबाजी के बारे में बात की.

उपमहाद्वीप से आने के बाद गेंदबाजी की कंडीशंस को लेकर अर्शदीप सिंह ने कहा, “मुझे यहां का मौसम बहुत पसंद आ रहा है और पिच से अच्छी मदद मिल रही है. उपमहाद्वीप से आने के बाद, जब विकेट में थोड़ी जान होती है, तो यहां गेंदबाजी करने में बहुत मजा आता है. और हां, हवा से भी मदद मिल रही है.”

अंत में न्यूजीलैंड की परेशान करने वाली साझेदारी पर पूछे सवाल पर अर्शदीप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम थोड़े लालची हो गए थे और बस विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे. हमें बस उसी रणनीति पर टिके रहना था जो हम पूरी पारी में अपना रहे थे, तो विकेट अपने आप मिल जाता. लेकिन अंत में हम थोड़े लालची हो गए.”

शॉर्ट बॉल से मिली सफलता पर बात करते हुए अर्शदीप ने कहा, “मुझे लगा कि विकेट में कुछ है, इसलिए हम सीम पर जोर से हिट करने और पिच से मदद लेने की कोशिश कर रहे थे. और वे उस लेंथ पर कुछ शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए हमें विकेट मिल गए.”

आज के अपने फेवरेट विकेट के बारे में अर्शदीप सिंह ने कहा, “मेरा फेवरेट विकेट वह होता जो मुझे नहीं मिला… यानी पांचवां विकेट. इसलिए, मैं अभी भी अपने पांचवें विकेट की तलाश में हूं.”

अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड को किया डेडिकेट

View this post on Instagram

जब अर्शदीप सिंह से उनके सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए है. जब हम बाहर टहलने जाते हैं या ऐसा ही कुछ करते हैं, तो हम अक्सर ये डांस स्टेप्स करते हैं. जब भी मूड थोड़ा खराब होता है, तो हम इसी सेलिब्रेशन के जरिए एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं. तो, यह उसी के लिए था.”

लक्ष्य और चेज पर कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अच्छा स्कोर है. हमें बस पिच के हिसाब से बल्लेबाजी करनी है और हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे.”

अर्शदीप सिंह ने चटकाए 4 विकेट

न्यूजीलैंड के साथ ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. अर्शदीप सिंह ने इस दौरान अपने 10 ओवर के स्पेल में 70 रन खर्च किए और 4 विकेट चटकाए. वहीं, गुरनूर बरार ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाजों की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, ऑकलैंड में टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 186 का लक्ष्य, अर्शदीप ने चटकाए 4 विकेट

'मेरी गर्लफ्रेंड…', अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद अपनी GF को किया याद, जानें क्या-क्या कहा…





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button