Sport : ये 5 खिलाड़ी हैं 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतने के दावेदार, नंबर-3 तो ठोक चुका है 2 शतक #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ पहुंची है और अब निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. उस मैच को जीतने वाली टीम ही इस सीरीज पर कब्जा करेगी. ऐसे में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी और शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम, दोनों ही बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे. अब सवाल ये भी है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड कौन अपने नाम करेगा? तो आइए इस आर्टिकल में आपको अब तक के 4 मैचों के बाद के पांच टॉप परफॉर्मर के बारे में जानते हैं, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
1- संजू सैमसन
2️⃣0️⃣-ball FIFTY 🫡@IamSanjuSamson is lighting up Hyderabad tonight 🔥
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/mcJm76yRnF
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भी उन खिलाड़ियों में से हैं, जो इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पर कब्जा जमा सकते हैं. संजू ने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 38 के औसत और 192.41 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए थे. इस दौरान संजू ने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 82 रनों का रहा है. हालांकि, अगर संजू को इस अवॉर्ड पर अपना नाम लिखना है, तो यकीनन पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी.
Century of Maximums 💯🙌@IamSanjuSamson’s memorable feat 🫡
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/Wy1Y9j0TV0
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
2- शे होप
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शे होप का नाम इस लिस्ट में आना लाजदमी है. होप ने अब तक इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. 2 मैच जो वेस्टइंडीज की टीम ने जीते हैं, दोनों में ही होप ने नाबाद शतक लगाए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. शे होप ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 130.50 के औसत और 190.51 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 17 चौके और 20 छक्के निकले हैं. वह इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में वह इस टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के प्रबल दावेदार हैं.
3- रोस्टन चेज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के दावेदारों की बात करें, तो लिस्ट में रोस्टन चेज का नाम भी शामिल है. चेज ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 23.67 के औसत से 6 विकेट झटके हैं. वह इस सीरीज में कैरेबियाई टीम के काफी किफायती गेंदबाज रहे हैं. ऐसे में वह इस अवॉर्ड के दावेदारों में शुमार हैं.
4- मयंक यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी अगर पांचवें टी-20 मैच में एक बार फिर इम्प्रेस करते हैं, तो वह प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं. मयंक ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 33.20 के औसत से 5 विकेट चटकाए हैं. मगर, इसके लिए उन्हें यकीनन पांचवें मैच में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करना होगा.
5- अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा का नाम भी उन खिलाड़ियों में शुमार है, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत सकते हैं. अभिषेक ने इस सीरीज में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 34.75 के औसत और 182.89 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है. अभिषेक को अगर POTS अवॉर्ड जीतना है, तो आखिरी मैच में भी दमखम दिखाना होगा.
ये भी पढ़ें: ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-6 पर पहुंच गए संजू सैमसन, नंबर-1 पर कौन काबिज?
ये 5 खिलाड़ी हैं 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतने के दावेदार, नंबर-3 तो ठोक चुका है 2 शतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,