Sport : वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान #INA

Sanjay Manjrekar Post Viral: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो आते ही वायरल हो गया है. इस पोस्ट में मांजरेकर भारतीय स्टार क्रिकेटर्स वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा देने की मांग करते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि यदि बीसीसीआई और आईसीसी इन्हें ऐसे ही छोड़ती रहेगी, तो उन्हें मैदान पर इस तरह का बर्ताव करने की आदत पड़ जाएगी. तो आइए आपको बताते हैं कि इस आर्टिकल में कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.

संजय मांजरेकर की सख्त अपील, क्या लिखा?

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज आसिथा फर्नांडो के बीच झड़पु हुई थी. हालांकि, आईसीसी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और दोनों ही खिलाड़ियों को सजा सुना दी है. मगर, संजय मांजरेकर ने अब पोस्ट करके गुहार लगाई है.

दरअसल, संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को लेकर ICC और BCCI से अपील करते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- “डियर ICC और BCCI, हाल ही में इंडिया ए के लिए वैभव और अब जयसवाल अगर आप उन्हें गलत व्यवहार से बिना सजा दिए बच निकलने देते रहेंगे, तो आप उन्हें उस रवैए को दोहराने के लिए ट्रेन कर रहे हैं. ये खेल के लिए अच्छा नहीं है और खास तौर पर उनके अपने भविष्य के लिए भी नहीं.”

आपको बता दें, आईसीसी इस मामले पर एक्शन ले चुकी है. जायसवाल और फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उन्हें एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. 

यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे. ये घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया. असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.

तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी भड़क गए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे.

वैभव सूर्यवंशी भी कर चुके हैं ऐसी हरकत

इंडिया ए और श्रीलंका ए के मैच के दौरान भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच एक तीखी बहस देखने को मिली थी. यह घटना 15 जून 2026 को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए एक मुकाबले (ट्राई-नेशन यूथ वनडे सीरीज) के बाद हुई थी. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में भारत ए को हार का सामना करना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के साथ वैभव सूर्यवंशी की तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी.

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें कफर्म, वैभव सूर्यवंशी की टीम ने भी बनाई जगह, नोट कर लें डेट और टाइम

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button