Sport : वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे अगुवाई #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को घरेलू टूर्नामेंट में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस टीम में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला कप्तानी को लेकर लिया गया है, जहां बीसीए ने बिहार टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी है.
वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे सीनियर टीम की कमान
यह पहला मौका होगा जब वैभव सूर्यवंशी बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. उन्हें पहली बार इस बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए कप्तान चुना गया है. वहीं, बिहार क्रिकेट संघ ने सूरज कश्यप को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. चयनकर्ताओं को भरोसा है कि इन दोनों युवाओं की जोड़ी टूर्नामेंट में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
Vaibhav Sooryavnshi has been appointed . his first senior captaincy role at the age of just 15 🫡
Details: https://t.co/snN0NycV4y pic.twitter.com/0NvNQEDm8a
— Cricinfo (@cricinfo) November 6, 2026
नए और सीनियर खिलाड़ियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
चयनकर्ताओं ने इस 17 सदस्यीय टीम में युवाओं के जोश और सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का शानदार तालमेल बिठाया है. कप्तान वैभव और उप-कप्तान सूरज के अलावा टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लक्ष्य इस बार टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज तक का सफर तय करना है.
🚨 VAIBHAV SOORYAVANSHI TO LEAD BIHAR AT JUST 15! 🚨
◾ Named captain of the senior Bihar men’s team for the first two matches of the Syed Mushtaq Ali Trophy!
◾ A massive responsibility and opportunity for the 15-year-old sensation as he pushes for an India T20I spot! #Cricket pic.twitter.com/BOsJRIB9t1— Yogesh Goswami (@yogeshgoswami_) November 6, 2026
अनमोल कुमार को पहली बार मिली बिहार सीनियर टीम में जगह
विकेटकीपर-बल्लेबाज अनमोल कुमार को पहली बार बिहार की सीनियर टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सिर्फ 86 गेंदों पर 184 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अनमोल के अलावा दूसरे विकेटकीपर के रूप में आयुष लोहारुका को टीम में चुना गया है.
बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 6 नवंबर को एक मीटिंग के बाद इस टीम को चुना है. इस चयन से पहले 4 से 6 नवंबर तक खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे, जहां सेलेक्टर्स ने खिलाड़ियों के ट्रायल और उनके पिछले रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखकर शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव अपनी कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
शुरुआती 2 मुकाबले के लिए बिहार का शेड्यूल
बिहार के फैंस के लिए एक जरूरी जानकारी यह भी है कि बिहार की टीम को अपने सभी मैच इंदौर में खेलने हैं. टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को मजबूत सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मुकाबले से करेगी. जबकि इसके ठीक बाद 16 नवंबर को टीम अपना दूसरा मैच रेलवे के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी.
The teen prodigy will lead in the first two matches against Saurashtra (November 14) and Railways (November 16) in Indore. #VaibhavSooryavanshi
— Diganta Guha (@diganta_guha) November 6, 2026
पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अलतमिश अशरफ़, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्यों रुकी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु-लक्ष्य सेन की फंडिंग? बिना सरकारी मदद यूरोप गए और बने चैंपियन, जानें पूरा विवाद
वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे अगुवाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,