Sport : ऑरेन्ज कैप की रेस में नंबर-2 पर पहुंचा 34 साल का बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों के नाम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है. शनिवार को डबल हेडर मुकाबले हुए और दोनों ही मैच हाईस्कोरिंग हुए, जिसमें बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की खूब पिटाई की. ऐसे में ऑरेन्ज कैप की रेस में बदलाव देखने को मिला. जहां, इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में युवा बल्लेबाज ही मौजूद थे. वहीं, अब 34 साल के खिलाड़ी ने इसमें एंट्री की है और टॉप-2 में जगह बनाई है. तो आइए आपको इस आर्टिकल में उन टॉर-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं…

समीर रिजवी हैं पांचवें पांचवें पर काबिज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर समीर रिजवी का नाम आता है. समीर ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 153.70 की स्ट्राइक रेट और 58.67के औसत से 166 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. समीर ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. 

ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर पहुंचे 

राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. आरसीबी के साथ खेले गए मैच में RR के लिए सबसे बड़ी पारी जुरेल ने ही खेली और वह 81 रन बनाकर अपनी टीम को जिताकर नाबाद लौटे. जुरेल ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 181.44 की स्ट्राइक रेट और 58.67 के औसत से 176 रन बनाए हैं.

तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. आरसीबी के खिलाफ यशस्वी 13 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. नतीजन, यशस्वी ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 163.39 की स्ट्राइक रेट और 91.50 के औसत से 183 रन बनाए.

दूसरे नंबर पर पहुंचे हेनरिक क्लासेन

पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर जा पहुंचे हैं. 34 साल के क्लासेन ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 140.46 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 184 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 12 चौके और 5 छक्के लगाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी नंबर-1 पर हैं मौजूद

RR VS RCB के बीच खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेन्ज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया. वैभव ने सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने किया ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, दिल खोलकर लुटाया है प्यार

ऑरेन्ज कैप की रेस में नंबर-2 पर पहुंचा 34 साल का बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों के नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close