Sport : IND W vs AUS W: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज तीनों फॉर्मेट की खेलेगी. पहले टी20 सीरीज खेला जा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल हरमनप्रीत कौर अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. 

हरमनप्रीत कौर ने सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड के सूजी बेट्स के नाम था. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. अब हरमनप्रीत कौर ने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. 

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत कौर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जा रहा दूसरा टी20 मैच हरमनप्रीत कौर के करियर का 356वां इंटरनेशनल मैच है. हरमनप्रीत कौर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था. इसके बाद से वो अब तक कुल 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इसके अलावा महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज है. 

मेरे लिए बड़ी उपलब्धि – हरमनप्रीत कौर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर से इस कारनामे को लेकर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उम्मीद है कि टीम के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी और जितना खेल सकती हूं उतना खेलूंगी.  

यह भी पढ़ें:  बल्लेबाज नहीं T20 World Cup में गेंदबाज बने टीम इंडिया की ताकत, प्लेइंग-11 में इतने बॉलर्स के साथ उतर रहे कप्तान सूर्या

IND W vs AUS W: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close