Sport : पहले बल्ले से 4,4,4,6…, फिर पहली गेंद पर बेन डकेत को OUT, दूसरे ODI में जसप्रीत बुमराह का तहलका #INA

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कार्डिफ में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच में तहलका मचा रहे हैं. बुमराह ने आज बल्ले से भी धमाल मचाया. उन्होंने एक ही ओवर में 18 रन जड़ दिए. इसके बाद गेंद से उनका कहर देखने को मिला. बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी.
जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को किया आउट
भारत के दिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी का आगाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने किया. इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने वो कमाल किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह ने बेन डकेट को चलता किया. गेंद बेन डकेट के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और विकेट के पीछे चली गई जहां विकेटकीपर ईशान किशन ने शानदार कैच लपका. इस तरह इंग्लैंड की टीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई.
FIRST BALL WICKET FOR JASPRIT BUMRAH – GOLDEN DUCK FOR BEN DUCKETT. pic.twitter.com/abkSZDHco0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 16, 2026
अपनी सटीक यॉर्कर से इंग्लैंड के बल्ले को परेशान कर रहे हैं बुमराह
इसके बाद तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक सटीक यॉर्कर ने जैकब बेथेल को चौंका दिया. यॉर्कर इतनी सटीक थी कि बेथेल को कुछ समझ ही नहीं आया और वो अपना बल्ला नीचे नहीं ला पाए और गेंद को रोकने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठे. आसान शब्दों में कहें तो बेथेल चारों खाने चित हो गए थे. इस मैच में बुमराह अपनी यॉर्कर से इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रहे हैं.
How . play Jasprit Bumrah:
Rule No. 1: Always try . take a single and get . the non-striker’s end.
Rule No. 2: Never forget Rule No. 1, because you never know when Bumrah will send you back . the pavilion. 😭😭 pic.twitter.com/7ltR9gDK3U
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) July 16, 2026
जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में लगाए 3 चौके और एक छक्का
जसप्रीत बुमराह ने आज बल्ले से भी धमाल मचाया. गुरनूर बराड़ के आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. 210 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 8वां विकेट गंवा दिया था. इसके बाद 43वां ओवर साकिब महमूद डालने आए. ओवर की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने शानदार चौका लगाया. इसके बाद बुमराह ने इसी ओवर में लगातार दो और चौके जड़ दिए. इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने छक्का जड़ दिया. यानी इस ओवर में भारतीय गेंदबाज ने कुल 18 महत्वपूर्ण रन बटोरे.
JASPRIT BUMRAH, THE BATTER 💀 💀
A Different version of batsman Bumrah gets enabled everytime he is in England.
Hammers 4,0,4,4,6 . Sakib mahmood. 🔥 pic.twitter.com/iR5GhVAo5k
— TheFakeFakeer (@TheFakeFakeer) July 16, 2026
भारत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने लगाई फिफ्टी
इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवरों में 233 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया. अय्यर ने 71 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं कोहली ने 66 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 65 रनों की पारी खेली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 30 गेंद पर 6 चौके की मदद से 31 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा 26 रन बनाए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का तोड़ा रिकॉर्ड, इस कीर्तिमान के बेहद करीब पहुंचे हिटमैन
पहले बल्ले से 4,4,4,6…, फिर पहली गेंद पर बेन डकेत को OUT, दूसरे ODI में जसप्रीत बुमराह का तहलका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,