खबर शहर , UP: आगरा मेट्रो के दो स्टील यार्ड में सेंध, 440 बेस प्लेट और 4 क्विंटल सरिया चोरी; जांच में जुटी पुलिस – INA

आगरा मेट्रो ट्रैक परियोजना स्थित आरबीएस और आईएसबीटी स्टील यार्ड से बेस प्लेट और सरिया चोरी हो गईं। सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर उदय प्रताप सिंह ने थाना हरीपर्वत में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उदय प्रताप ने बताया कि वह लांसर सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। उनकी कंपनी आगरा मेट्रो ट्रैक परियोजना में सुरक्षा का कार्य कर रही है।
आरबीएस स्टील यार्ड और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा स्थित आईएसबीटी स्टील यार्ड में बेस प्लेट और सरिया का काम चल रहा है। शुक्रवार रात में अज्ञात लोग दोनों यार्ड से सामान चोरी कर ले गए। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।