Sport : अजूबा हो गया भाई! सिर्फ डेढ़ दिन में खत्म हुआ दूसरा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से चटाई धूल #INA

AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है. अभी डेढ़ दिन का समय बीता है और मैच खत्म होने की कगार पर जा पहुंचा है. पहले दिन के खेल में ही 18 विकेट गिरे थे और फिर, दूसरे दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 210 रन पर सिमट गई. फिर मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम एक बार फिर 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई और 64 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, महज डेढ़ दिन में ही ये टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है.
डेढ़ दिन में ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया मैकी टेस्ट
The 750-ball Test was the shortest seen in Australia in almost a century, as the Aussies stormed . victory just after tea on day two. #AUSvBAN https://t.co/wAxrLbIt3P
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 23, 2026
मैकी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और बांग्लादेशी टीम को 100 रन के अंतर ही चलता कर दिया. बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 95 के स्कोर पर ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने पारी-51 रन से दूसरा टेस्ट मैच महज डेढ़ दिन में ही जीत लिया.
बता दें, इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश 64 रन बनाकर आउट हुई थी, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे. नतीजन, कंगारुओं के पास पहली पारी के आधार पर 146 रनों की बढ़त हासिल की थी. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेशी टीम तो सिर्फ 95 रन ही बना पाई. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया ने मैच को बड़े अंतर से जीतकर सीरीज को 1-1 पर खत्म किया.
A massive response in Mackay . wrap the Test up just after tea on day two.
All the #AUSvBAN action: https://t.co/drrfqp5tb0 pic.twitter.com/30BmhX6SAz
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 23, 2026
मिचेल स्टार्क को चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया और विकेटचटकाऊ प्रदर्शन किया. कंगारू टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विकेटचटकाऊ गेंदबाजी की. दूसरे मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 4 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए. इस तरह वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. स्टार्क को इस गजब की गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ ही 2 मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो गई.
Australia dominate in Mackay . level the #WTC27 series against Bangladesh 🙌
📝: https://t.co/PQuffFjsha pic.twitter.com/009daojhOI
— ICC (@ICC) August 23, 2026
64 पर सिमटी थी बांग्लादेश की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी पहली पारी में भी देखने को मिली थी. जहां, 4 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे, जिसमें सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.
वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आउट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा. बताते चलें, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए.
ये भी पढ़ें: 4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार… वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन
अजूबा हो गया भाई! सिर्फ डेढ़ दिन में खत्म हुआ दूसरा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से चटाई धूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,