Sport : शुभमन गिल ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में कपिल देव को पीछे छोड़ मारी सहवाग और सचिन के क्लब एंट्री #INA

Shubman Gill Record : भारत के कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इसके साथ ही गिल ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में एंट्री मार ली है. इसके साथ ही उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है.  उन्होंने ऐसा क्या कारनामा किया है. उनके नाम कोलंबो में कौन सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. आइए जानते हैं.

दरअसल, आज से यानी 23 अगस्त (रविवार) से भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और श्रीलंका को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आए. जायसवाल 45 और राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए. 

शुभमन गिल के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

इसके बाद भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल आए. उन्होंने इस मैच में जैसे ही 7 रन बनाए. वैसे ही उन्होंने अपने 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में ये उपल्ब्धि हासिल की है. 

गिल ने सचिन-सहवाग के क्लब में मारी एंट्री

इस लिस्ट में भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे. वहीं सहवाग इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वीरेंद्र सहवाग ने 26 साल 157 दिन की उम्र में तीन हजार टेस्ट रन पूरे किए थे. वहीं दिलीप वेंगसरकर ने 26 दिन और 263 दिन की उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे किए हैं. 

शुभम गिल ने कपिल देव को छोड़ा पीछे

अब शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन में 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 26 साल 356 दिन की उम्र में अपने 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे. गिल का इस लिस्ट में एंट्री मारना उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक हैं. 

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

23 साल 228 दिन – सचिन तेंदुलकर
26 साल 157 दिन – वीरेंद्र सहवाग
26 दिन 263 दिन – दिलीप वेंगसरकर
26 साल 349 दिन – शुभमन गिल
26 साल 356 दिन – कपिल देव

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अब तक लंच का खेल हो चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना चुकी है. इस समय क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 13 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की ओर से आसिथा फर्नाडो ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लिया. वहीं केएल राहुल को लहिरू कुमारा ने आउट किया.

ये भी पढ़ें : 4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार… वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में कपिल देव को पीछे छोड़ मारी सहवाग और सचिन के क्लब एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button