Sport : ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को हुआ बड़ा फायदा, पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़कर लगाई छलांग, टॉप-2 में शामिल भारतीय #INA

ICC T20 Ranking Update: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में भारत की शानदार शुरुआत का असर ICC मेन्स T20I प्लेयर रैंकिंग के ताजा अपडेट में दिखा है, जहां टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को फायदा मिला है. सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर सीरीज में जान डाल दी थी इस पारी की बदौलत यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ T20I बल्लेबाज की ताजा रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से आगे निकल गया और दूसरे स्थान पर पहुंच गया.
अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ लगाई छलांग
Some big movers across all formats following the latest update . the ICC Player Rankings 😲https://t.co/w0lu948g49
— ICC (@ICC) September 16, 2026
अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर सीरीज में जान डाल दी थी. इसके बाद दूसरे दूसरे टी-20 में भी इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए. इसी की बदौलत यह बाएं हाथ का बल्लेबाज T20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से आगे निकल गया और दूसरे स्थान पर पहुंच गया. अभिषेक ने 862 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें, बल्लेबाजी की ताजा टी-20 आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर ईशान किशन का राज है. ईशान 913 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.
गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हुआ बदलाव
भारत के लिए T20I बॉलर रैंकिंग में और भी अच्छी खबर है. अफगानिस्तान सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद वरुण चक्रवर्ती (दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर), जसप्रीत बुमराह (सात पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर), अर्शदीप सिंह (11 पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर) और अक्षर पटेल (छह पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर) सभी ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. वहीं, T20I ऑल-राउंडर्स की अपडेटेड लिस्ट में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी शानदार तरक्की की है. 26 साल के इस खिलाड़ी ने सीरीज के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा था.
ये भी पढ़ें: ‘मैं मशीन या हम रोबोट नहीं हूं…’, संजू सैमसन ने आलोचकों पर साधा निशाना, तेजतर्रार जवाब से कराई बोलती बंद
ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को हुआ बड़ा फायदा, पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़कर लगाई छलांग, टॉप-2 में शामिल भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,