Sport : गजब कर दिया बेन स्टोक्स! रिटायरमेंट के बाद पहली बार 12 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेले और जड़ दिया शतक #INA

Ben Stokes Score Century: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला कॉम्पिटिटिव मैच खेलते उतरे बेन स्टोक्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया. जबकि वह इस दौरान क्रैंप की समस्या से जूझ रहे थे, मगर, वह रुके नहीं और उन्होंने नाबाद शतक लगाया और मंगलवार को वन-डे कप में डरहम को डर्बीशायर पर जीत दिलाने में मदद की. स्टोक्स की शतकीय पारी की बदौलत ही डरहम ने 257 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की. आपको बता दें, बेन स्टोक्स लगभग 12 साल के बाद काउंटी के लिए लिस्ट ए मैच खेल रहे हैं.

बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए लगाया शतक

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के संन्यास लिया है. संन्यास के बाद वह पहली बार जब मैदान पर उतरे, तो उन्होंने शतक लगा दिया. दरअसल, वन-डे कप में डरहम की ओर से खेलते हुए स्टोक्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगा दिया. गौर करने वाली बात ये है कि अपनी सेंचुरी के दौरान उन्हें क्रैंप्स हो रहे थे, लेकिन वह रुके नहीं और अपनी टीम को जिताकर ही वापस लौटे. स्टोक्स लगभग 12 साल में अपनी काउंटी के लिए अपना पहला लिस्ट-ए मैच खेल रहे थे। उन्हें अपनी पारी की शुरुआत में ही ऐंठन की समस्या हुई और 50 रन पूरे करते ही वे दर्द से कराहते हुए गिर पड़े.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो डर्बीशायर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में मार्टिन एंडरसन की शतक की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन का स्कोर खड़ा किया. 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरहम की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिल सकी. चूंकि दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. ग्राहम क्लार्क 12 और एलेक्स लीस 8 रन पर चलते बने. वहीं, विल डोड्स ने बेन स्टोक्स के साथ बेन स्टोक्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी बनाई. तभी विल रोड्स 60 गेंद पर 45 रन की पा4री खेलकर आउट हो गए.

मगर, बेन स्टोक्स क्रीज पर टिके रहे. उन्होंने 123 गेंदों पर 108 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इस तरह स्टोक्स अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद वापस लौटे. दूसरे छोर से डरहम के कप्तान कासे अल्ड्रिड 23 रन पर नाबाद लौटे. इस तरह आखिरी ओवर में 5 गेंद शेष रहते हुए डरहम ने 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

12 साल बाद वनडे कप में खेल रहे हैं बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के 2023 वनडे वर्ल्ड कप अभियान के बाद से कोई भी 50 ओवर का क्रिकेट नहीं खेला है. वह टूर्नामेंट देश के लिए उनका आखिरी लिमिटेड-ओवर्स मैच भी साबित हुआ था. मंगलवार को डर्बीशायर के खिलाफ खेला गया मैच 12 साल में डरहम के लिए उनका पहला घरेलू वनडे मैच भी था.

डरहम के लिए उनका पिछला 50 ओवर का मैच 2014 के वनडे कप का फाइनल था, जिसमें टीम ने वारविकशायर को हराया था. स्टोक्स ने अपना आखिरी घरेलू वनडे मैच 2017 में न्यूज़ीलैंड में कैंटरबरी की ओर से खेला था. यह वह समय था जब ब्रिस्टल नाइटक्लब की घटना के कारण वे इंग्लैंड के एशेज दौरे में शामिल नहीं हो पाए थे.

ये भी पढ़ें: ‘2 या 3 मैचों के बाद उसकी आलोचना…’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कह दी ये बड़ी बात

गजब कर दिया बेन स्टोक्स! रिटायरमेंट के बाद पहली बार 12 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेले और जड़ दिया शतक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button