Sport : Asian Games 2026: एशियन गेम्स में तिरंगा थामेंगी मनु भाकर और तेजिंदर पाल सिंह तूर, उद्घाटन से पहले फ्लैग होस्टिंग समारोह में रुकावट #INA

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर यानी शनिवार को नागोया में होगा. उद्घाटन समारोह में सभी देशों के खिलाड़ी और अधिकारी पारंपरिक परेड में हिस्सा लेंगे. भारत की ओर से इस बार दो स्टार खिलाड़ी तिरंगा थामकर दल की अगुवाई करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं निशानेबाज मनु भाकर भारत की पहली ध्वजवाहक होंगी, जबकि शॉट पुट एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर दूसरे ध्वजवाहक होंगे. समारोह भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा.
मनु भाकर और तूर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत के शेफ-डी-मिशन ( Chef de Mission) यानी अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने शुक्रवार (18 सितंबर) को मनु भाकर के ध्वजवाहक बनने की पुष्टि की. इसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने तेजिंदर पाल सिंह तूर के दूसरे ध्वजवाहक होने की जानकारी दी. मनु भाकर के लिए यह जिम्मेदारी बेहद खास है. पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं. वहीं, तेजिंदर पाल सिंह तूर पिछले दो एशियाई खेलों में शॉट पुट का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. ऐसे में नागोया में दोनों खिलाड़ी भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा थामेंगे.
LEADING INDIA WITH PRIDE 🙌
Olympic medallist Manu Bhaker and defending champion Tajinderpal Singh Toor will carry the Indian flag at the Asian Games Opening Ceremony tomorrow.
A special honour as Team India begins its campaign in Japan. #AsianGames2026 #Athletics #Shooting… pic.twitter.com/bTHewICdLd
— myKhel.com (@mykhelcom) September 18, 2026
उद्घाटन से पहले फ्लैग होस्टिंग समारोह में रुकावट
बता दें कि एशियन गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन से एक दिन पहले शुक्रवार (18 सितंबर) को पारंपरिक फ्लैग होस्टिंग समारोह आयोजित किया जाना था. इसमें भारत समेत यमन, उत्तर कोरिया, फिलिस्तीन और तिमोर-लेस्ते की टीमें शामिल थीं. भारत की ओर से डिप्टी शेफ-डी-मिशन ए शरत कमल, लिजो डेविड थोट्टन, अलकनंदा अशोक और अंजलि भागवत मौजूद थे. हालांकि, कार्यक्रम तय समय पर शुरू नहीं हो सका. स्थानीय आयोजकों ने देरी के लिए एक टीम से जुड़ी किसी परेशानी का हवाला दिया और करीब 15 मिनट में स्थिति सामान्य करने की बात कही. लगभग 20 मिनट की देरी के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में इसे फिर रोक दिया गया. शरत कमल और अंजलि भागवत मंच की ओर बढ़ चुके थे, लेकिन कार्यक्रम रुकने के बाद उन्हें वापस वेटिंग एरिया में लौटना पड़ा. आयोजकों ने समस्या की पूरी जानकारी नहीं दी.
Double Olympic medallist Manu Bhaker and defending shot put champion Tajinderpal Singh Toor have been named India’s flag-bearers for Saturday’s Asian Games opening ceremony. #AsianGames #ManuBhaker #TajinderpalSinghToor #TeamIndia pic.twitter.com/ZtsU3UR7yF
— DD India (@DDIndialive) September 18, 2026
आयोजन व्यवस्था पर पहले भी उठे सवाल
नागोया में आयोजन व्यवस्था को लेकर इससे पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं. खिलाड़ियों और अधिकारियों ने आवास और परिवहन से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दी है. इस बार पारंपरिक गेम्स विलेज बनाने के बजाय कंटेनर-स्टाइल आवास, होटल और क्रूज शिप में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. कमरों के आवंटन में देरी और ट्रेनिंग वेन्यू तक पहुंचने में परेशानी की बातें भी सामने आई हैं. भारतीय MMA खिलाड़ी वरुण सान्याल ने आवास व्यवस्था पर चिंता जताई थी. सहदेव यादव ने भी कुछ व्यवस्थागत गड़बड़ियों की बात स्वीकार की थी. बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने बताया था कि भारतीय दल के कुछ सदस्यों को बस के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा. अब शनिवार को मनु भाकर और तेजिंदर पाल सिंह तूर तिरंगे के साथ भारतीय दल की अगुवाई करेंगे. उद्घाटन समारोह के साथ एशियन गेम्स का औपचारिक आगाज होगा.
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, श्री चरणी ने जापान के खिलाफ बैक टू बैक 2 गेंदों में लिए विकेट
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में तिरंगा थामेंगी मनु भाकर और तेजिंदर पाल सिंह तूर, उद्घाटन से पहले फ्लैग होस्टिंग समारोह में रुकावट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,