Sport : 'संजीव गोयनका को बैन करो', IPL 2026 के बीच ललित मोदी के बयान ने मचाया तहलका, जानिए क्या है पूरा मामला? #INA

Lalit Modi On Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के नतीजे से ज्यादा जो चर्चा में रहा, वो हैं टीम के मालिक संजीव गोयनका. दिल्ली के हाथों मिली करारी हार के बाद मालिक गोयनका अपने कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर से गंभीर बातचीत करते नजर आए, जिसके फोटोज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. अब इस मामले पर ललित मोदी का बड़ा बयान आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
संजीव गोयनका ने क्या किया?
🚨 Is this Passion or Toxicity? The Curious Case of Sanjiv Goenka 🚨
Preity Zinta? Hugs her team even after a loss.
Nita Ambani? Always a pillar of support.
SRK? Cheers for his boys through highs and lows.
Kavya Maran? Visibly sad, but never disrespectful.Then there is Sanjiv… pic.twitter.com/P4jZuzibP6
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 2, 2026
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 में 1 अप्रैल को मुकाबला खेला गया, जिसे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG हार गई. इस हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका नाराज दिखे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका अपने कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर से गंभीर बातचीत करते नजर आए, जिसकी फोटो और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए और सभी यूजर्स ने संजीव गोयनका को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Not everything you see is the true story, here’s the unfiltered post match vibes, when cameras don’t cut. pic.twitter.com/EiPMWrmlkQ
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 2, 2026
संजीव गोयनका को बैन करने की उठी मांग
संजीव गोयनका की इस हरकत पर लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्शंस आ रहे हैं. अब तो उन्हें बैन तक करने की मांग उठी है और ये मांग करने वाला कोई और नहीं बल्कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए संजीव गोयनका को लेकर भड़ास निकाली है.
ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने आपसे कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका पूरी तरह से लूजर और सबसे बड़ा जोकर है. मैं उसके बर्ताव से सच में शर्मिंदा हूं. मैंने IPL को फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बनाया था, न कि हर बार, हर साल ऐसा होने के लिए. अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता, तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की ओनरशिप हमेशा के लिए छीन लेता. वह घमंडी जोकर है. इसी मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज है. BCCI इसे लागू करे, ईमानदारी सबसे ऊपर रहे. सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करना उसे बचने का तरीका नहीं है. फैंस और खिलाड़ी दोनों इसे याद रखेंगे.’
I told you this guy @DrSanjivGoenka owner of @LucknowIPL is a complete looser and joker of the highest order – i am seriously embarrassed with his behaviour. I created the @IPL for fans and players alike. Not for this . happen every time every year. If I was still Chairman and… https://t.co/5mHzg8RAY1
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 2, 2026
केएल राहुल वाले मामले से हो रही तुलना
🚨 WHAT KIND OF BEHAVIOR IS THIS ? 🚨
BEFORE KL Rahul, NOW Rishabh Pant 💔
Wins and losses are part of cricket, but how you treat your players in those moments defines true leadership. Sanjiv Goenka’s public reaction once again raises serious questions.because conversations… pic.twitter.com/daxcDwyE5E
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) April 2, 2026
IPL 2024 में केएल राहुल जब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे, तब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. एक मैच में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और हार के बाद गोयनका केएल राहुल पर नाराजगी जाहिर करते दिखे थे. अब ऋषभ पंत वाले मामले को केएल राहुल वाले मामले से जोड़ा जा रहा है और यूजर्स लगातार लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘हमें सीखना चाहिए’, IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल
'संजीव गोयनका को बैन करो', IPL 2026 के बीच ललित मोदी के बयान ने मचाया तहलका, जानिए क्या है पूरा मामला?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









