Sport : बल्लेबाज या गेंदबाज, मुल्लांपुर की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा PBKS VS SRH मैच #INA

PBKS VS SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी, तो वहीं हैदराबाद की टीम सीजन की दूसरी तलाश में मैदान पर उतरेगी. ये हाईवोल्टेज मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें छक्के-चौकों की बारिश होती दिख सकती है. तो आइए जान लेते हैं कि मैच के दौरान मुल्लांपुर की पिच पर किसे मदद मिल सकती है. बल्लेबाज या फिर गेंदबाज…
मुल्लांपुर की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है, जिसके यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्टी की होने की जगह रेत से तैयार की गई है. इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान मौके होते हैं. हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है. ऐसे में इस मैदान पर एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
Prep on 🔥 mode pic.twitter.com/uOlQt7YsCT
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 10, 2026
मुल्लांपुर स्टेडियम के आंकड़े हैं ऐसे
मुल्लांपुर स्टेडियम में अब तक आईपीएल के कुल 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं और इतने ही मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वहीं, टॉस जीतने वाली टीमों ने 8 मैच और टॉस हारने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 228/5 रन बनाए थे. लोवेस्ट स्कोर 95 रनों का है, जब कोलकाता नाइट राइडर्स महज 95 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. पंजाब का यहां हाईएस्ट रन चेज 165 रनों का है.
PBKS VS SRH हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 17 मैच हैदराबाद ने जीते हैं. वहीं, सिर्फ 7 मैच ही पंजाब ने जीते हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से SRH के पक्ष में झुका हुआ दिख रहा है. मगर, पंजाब को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, जो इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में 247 हाईएस्ट स्कोर रहा है और 114 लोएस्ट स्कोर है.
Smiles before the showdown! 🤝 pic.twitter.com/cZ4VBsZikI
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 9, 2026
ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
संभावित एकादश: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी समेत IPL 2026 में तहलका मचा रहे ये 5 खिलाड़ी, किसी की उम्र 15 तो किसी की 21 साल
बल्लेबाज या गेंदबाज, मुल्लांपुर की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा PBKS VS SRH मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









