Sport : 'भुवी का चयन मुझे चिंतित…', मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कह दी ये बड़ी बात #INA

Mohammed Shami on Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. उन्हें 4 साल बाद टीम इंडिया में चुना गया है. अब भुवी के चयन पर उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी का बड़ा बयान सामने आया है. लंबे समय से चोट और टीम से अंदर-बाहर होने के दौर से गुजर रहे शमी ने साफ किया है कि वह किसी अन्य खिलाड़ी के चयन से चिंतित नहीं हैं और उनका पूरा ध्यान इस समय घरेलू क्रिकेट पर है.
भुवनेश्वर का चयन मेरे लिए चिंता का विषय नहीं – मोहम्मद शमी
हाल में मोहम्मद शमी से जब अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद प्रोफेशनल और बेबाक अंदाज में जवाब दिया. शमी ने कहा, “भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छा है. लेकिन उनका चयन मुझे चिंतित नहीं करता. ” शमी के इस बयान से साफ है कि वह टीम में किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा से घबराने के बजाय केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं.
Mohammed Shami said, “Bhuvneshwar Kumar got the chance . play for India, and that’s good for him. But his selection doesn’t concern me. Wherever I get the chance . play, I will give my best. Right now, my focus is firmly on this Ranji match. If I don’t get the chance . play… pic.twitter.com/SxsgadshWo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 10, 2026
रणजी ट्रॉफी पर टिका है पूरा ध्यान
टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे शमी इस समय घरेलू क्रिकेट में पसीना बहा रहे हैं. अपनी मौजूदा प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. अभी, मेरा फोकस पूरी तरह से इस रणजी मैच पर है.” क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके ही शमी चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचना चाहते हैं.
दोबारा मौका नहीं मिला, तो मेरा नुकसान नहीं”
इंटरव्यू के दौरान शमी का एक बेहद आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा रूप तब देखने को मिला जब उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के भविष्य पर बात की. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है.” शमी का यह बयान दर्शाता है कि उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी हासिल किया है, उन्हें उस पर गर्व है और वह भविष्य को लेकर किसी दबाव में नहीं हैं.
वापसी की राह देख रहे हैं फैंस
मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे मजबूत और भरोसेमंद स्तंभों में से एक रहे हैं. करोड़ों क्रिकेट फैंस को यह पूरी उम्मीद है कि रणजी ट्रॉफी के जरिए अपनी पुरानी लय और फिटनेस हासिल करने के बाद, वह जल्द ही एक बार फिर टीम इंडिया की नीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, शमी के इस बयान ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि वह वापसी के मानसिक दबाव या चयनकर्ताओं के फैसलों की चिंता छोड़कर, इस समय सिर्फ और सिर्फ अपनी गेंदबाजी को और अधिक धारदार बनाने में जुटे हैं. वे किसी प्रतिस्पर्धा में पड़ने के बजाय खुद को साबित करने और खेल का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज
'भुवी का चयन मुझे चिंतित…', मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,