Sport : भुवनेश्वर कुमार बने IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, जानिए उनसे पहले किसने किया ये कारनामा? #INA

Bhuvneshwar Kumar Completed 200 IPL Wickets: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने स्पेल में येलो आर्मी के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. इस दौरान पहला विकेट लेते ही उन्होंने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल में सबसे पहले 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है?
Bhuvneshwar Kumar पूरे किए 200 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने 41 रन देकर 3 विकेट निकाले. उन्होंने 10.20 की इकोनॉमी से रन लुटाए. उन्होंने एक नो बॉल फेंकी.
भुवी ने आईपीएल आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अब तक 192 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.15 के औसत से 202 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.71 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 21.14 रही. उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल और 2 बार फाइव विकेट हॉल लिए.
🚨 MILESTONE ALERT 🚨
Bhuvneshwar Kumar becomes the first seamer . claim 2️⃣0️⃣0️⃣ wickets in #TATAIPL 🤩
Updates ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#KhelBindaas | #RCBvCSK | @rcbtweets pic.twitter.com/R9DrmaaTMC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
युजवेंद्र चहल के नाम पर दर्ज है रिकॉर्ड
IPL इतिहास में सबसे पहले 200 विकेट का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम पर दर्ज है. युजी ने अब तक 176 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 22.68 के औसत से 224 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 बार फोर विकेट हॉल और एक बार फाइव विकेट हॉल लिया है. उनकी इकोनॉमी 7.95 की रही है और स्ट्राइक रेट 17.11 का रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था…’, CSK को हराने के बाद ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, वायरल हुआ बयान
भुवनेश्वर कुमार बने IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, जानिए उनसे पहले किसने किया ये कारनामा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









