Sport : सिक्स को छोड़िए, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर CSK का प्लेयर #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच फैंस के सिर चढ़ बोल रहा है. बल्लेबाज छक्के-चौकों की बारिश कर विरोधी टीमों को धूल चटा रहे हैं, तो वहीं गेंदबाज विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ रहे हैं. इस सीजन अब तक कुछ रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं. आईपीएल में छक्के की तो खूब बात होती है, लेकिन चौके की उतनी नहीं होती है, तो चलिए इस ऑर्टिकल में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.
टॉप पर हैं सरफराज खान
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में टॉप पर मौजूद हैं. सरफराज ने 3 मैचों में खेलते हुए कुल 99 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने तीनों मैचों में हार का सामना किया है.
दूसरी नंबर पर समीर रिजवी
22 वर्षीय दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका 11 छक्का निकला है. रिजवी ने दोनों मैचों में फिफ्टी लगाया है. समीर रिजवी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी. जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की तूफानी पारी खेली थी. समीर रिजवी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर मौजूद हैं और उनके पास इस वक्त ऑरेंज कैप है.
Presenting the 🔝5️⃣ run scorers after an exhilarating opening week 🙌
The impressive Sameer Rizvi leads the race 👏#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/iXLMjA3kiV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
तीसरे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. रघुवंशी ने 2 मैचों की 2 पारियों में कुल 103 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 चौका और 4 छक्के जड़े है. शुरुआती दोनो मैचों में अंगकृष रघुवंशी ने केकेआर के लिए फिफ्टी लगाया.
चौथे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के चौथे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 112 रन बनाए हैं, जिसमें 12 चौका और 6 छक्का शामिल है. पडिक्कल भी इस सीजन ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल हैं.
पांचवे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पांचवे नंबर पर हैं. क्लासेन ने इस सीजन 3 मैचों की 3 पारियों में कुल 145 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौका और 4 छक्का निकला है. हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन की शुरुआत में खराब देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: खराब मौसम डाल सकता है KKR VS PBKS मैच में खलल, जानिए आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
सिक्स को छोड़िए, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर CSK का प्लेयर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









