Sport : तगड़ा झटका: ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी आज होगा रिलीज, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी को होगा 11.75 करोड़ का फायदा #INA

IPL 2027 : आईपीएल 2027 में आज यानी 17 नवंबर (मंगलवार) का दिन बहुत अहम होने वाला है. आज सभी टीमों की रिटेन और रिलीज की लिस्ट सामने आने वाली हैं. लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मंगलवार शाम तक आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है. ऐसे में ये दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर के लिए बहुत अहम होने वाला है. क्या उसको उनकी फ्रेंचाइजी के द्वारा रिटेन किया जाएगा या फिर रिलीज कर दिया जाएगा. इसके फैसला आज होगा.
दरअसल, ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के लिए के दिग्गज खिलाड़ी को आज रिलीज किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी सनराराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस और ट्रेविस हेड हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में जोश हेजलवुड हैं. इस लिस्ट में दिल्ली कैपिट्ल्स के मिचेल स्टार भी हैं. अब इन चार में से किसी एक का पत्ता आज आईपीएल से कटने वाले हैं.
One high-profile Australian player could be released today. (Cricinfo). pic.twitter.com/n319wWN6pj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 17, 2026
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्यों नहीं खेलेंगे IPL 2027
आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एशेज सीरीज पर फोकस करने और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को पुख्ता करने के चलते शायद ही आईपीएल 2027 में हिस्सा लेंगे. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार जैसे सीनियर खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी की वजह से आईपीएल के आगामी सीजन में शायद नहीं खेल पाएंगे.
इन 2 को किया जा सकता है रिटेन
अब उनकी फ्रेंचाइजी ये बात सोचने पर मजबूर हो गई हैं कि, जब ये खिलाड़ी आईपीएल 2027 में खेलेंगे ही नहीं तो इनको रिटेन करके क्या फायदा है. इससे अच्छा तो इन ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया जाए. जब इनको आईपीएल का ये सीजन खेलना ही नहीं है तो, लेकिन पैट कमिंस और ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद टीम की जान हैं. ऐसे वो आईपीएल के आने वाले सीजन को देखते हुए उन्हें रिटेन कर सकती हैं. वहीं आरसीबी भी जोश हेजलवुड पर भरोसा बनाए रखते हुए उन्हें रिटेन कर सकती है. हेजलवुड ने आरसीबी को आईपीएल 2025 और 2026 का खिताब दिलाने में बॉल के साथ अहम भूमिका निभाई है. वो टीम को चैंपियन बनाने में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए थे.
Pat Cummins and Travis Head will return . Narendra Modi Stadium today for the first time since the 2023 World Cup Final. pic.twitter.com/d0olQNpTlO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2024
इन खिलाड़ी को किया जा सकता है रिलीज
ऐसे में सारी गाज ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर गिरती हुई नजर आ रही है. आईपीएल 2027 में अगर वो नहीं खेलते हैं तो, आज दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज कर सकती है. दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में ₹11.75 करोड़ में खरीदा था. अब टीम उन्हें रिलीज करके आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले अपने पर्स में 11.75 करोड़ और जोड़ना चाहेगी, जिससे उन्हें किसी अन्य विदेशी खिलाड़ी को खरीदने में मदद मिलेगी.
Mitchell Starc said, “I love . perform in clutch moments”. pic.twitter.com/5nsmTjj2Xj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 16, 2025
मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर
मिचेल स्टार्क आईपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल चुके हैं. स्टार्क ने साल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल डेब्यू किया था. वह 2014 और 2015 में आरसीबी के लिए खेले. इसके बाद 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा. स्टार्क ने 2024 में 17 विकेट लेकर केकेआर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. 2025 में वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े. नवंबर 2026 तक उनके नाम 58 आईपीएल मैचों में 76 विकेट और 111 रन दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/35 है.
ये भी पढ़ें : IPL 2027 Retention Live: आज जारी होगी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट, मोहम्मद शमी पर भी आ रही अपडेट
तगड़ा झटका: ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी आज होगा रिलीज, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी को होगा 11.75 करोड़ का फायदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,