Sport : लॉर्ड्स वनडे से पहले आई बड़ी खबर, टीम से बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी, जानिए अब प्लेइंग-11 में कौन लेगा जगह #INA

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 19 जुलाई, रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस अहम मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि जो टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. मगर, इससे पहले एक खबर सामने आई है कि टीम ने अपने 2 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसके बाद वह अब वो टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के लिए उपलब्ध रहेंगे. आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो 2 खिलाड़ी…

इंग्लैंड ने 2 खिलाड़ियों को किया रिलीज

भारत के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने अपने 2 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. जी हां, इंग्लैंड ने अपने स्टार ऑलराउंडर लियाम डॉसन और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बंटन को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है. ये फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि ये दोनों खिलाड़ी टी-20 ब्लास्ट के फाइनल्स डे में अपनी-अपनी टीमों की ओर से खेल सकें.

आपको बता दें, टी-20 ब्लास्ट के फाइनल्स डे का मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. पहले सेमीफाइनल मैच में नॉर्थम्पटनशर स्टीलबैक्स और समरसेट की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में हैम्पशर हॉक्स की भिड़ंत नॉट्स आउटलॉज से होगी. दोनों सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी और फाइनल मैच भी सेम डे पर ही खेला जाएगा.

इस सीरीज में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन?

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज में टॉम बंटन को एक भी मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. वहीं, डॉसन की बात करें, तो उन्हें पहले वनडे में खिलाया गया था, जिसमें इंग्लैंड को हार मिली थी. इसके बाद टीम में बदलाव किया गया और दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 से डॉसन को बाहर कर दिया गया. गौर करने वाली बात ये है कि भारत के खिलाफ पहले वनडे में लियाम डॉसन ने अपने इंटरनेशनल करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि, उस मैच में उन्होंने सिर्फ दो ओवर ही गेंदबाजी की थी.

ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी संन्यास का ऐलान कर दें…’, पाकिस्तान से आया खून खौलाने वाला बयान

लॉर्ड्स वनडे से पहले आई बड़ी खबर, टीम से बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी, जानिए अब प्लेइंग-11 में कौन लेगा जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button