Sport : साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर के भाई की हुई नेशनल टीम में एंट्री, मिल सकता है डेब्यू का मौका #INA

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन के जुड़वा भाई डुआन यानसेन को पहली बार साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम में शामिल किया गया है. डुआन को इसी महीने होने वाले नामीबिया दौरे के लिए टी20 और वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम में जगह मिली है. वहीं साउथ अफ्रीका ने अनुभवी स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है, क्योंकि टीम ने नियमित कप्तानों को इस दौरे से रेस्ट दिया है. इस सीरीज में डुआन यानसेन को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
डुआन यानसेन को मिली घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम
26 साल के डुआन यानसेन भी अपने भाई की तरह एक ऑलराउंडर हैं. वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट के 2025/26 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका की टीम में अपनी जगह बनाई है. घरेलू वनडे कप में डुआन को ‘डिवीजन 1 वनडे कप प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया था. उन्होंने टाइटंस टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और CSA प्रोविंशियल वनडे चैलेंज फाइनल में लायंस के खिलाफ नाबाद 61 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेली थी.
Duan Jansen, the twin brother of Marco, has been picked in the South African squad for the first time.
Duan will be in contention . make his debut in the T20Is and ODIs during the Namibia tour. pic.twitter.com/44I3QRcajQ
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 11, 2026
डुआन के पास घरेलू टी20 और लिस्ट-ए मैचों का अच्छा है अनुभव
डुआन यानसेन को घरेलू क्रिकेट का एक लंबा और शानदार अनुभव है. उन्होंने अब तक अपने करियर में 29 फर्स्ट-क्लास, 35 लिस्ट-ए और 57 टी20 मैच खेले हैं. लिमिट फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने लिस्ट-ए मैचों में 45 विकेट और टी20 क्रिकेट में 64 विकेट अपने नाम किए हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण वो कई बड़े लीग्स में भी खेलते नजर आए. दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट SA20 लीग में डुआन यानसेन जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेले हैं. जबकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में डुआन यानसेन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं.
मार्को और डुआन ने रचा इतिहास
मार्को यानसेन और डुआन यानसेन क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे जुड़वा भाई बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL 2023) और साउथ अफ्रीका की SA20 लीग दोनों में खेला है. मार्को पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं. अब उनके भाई डुआन के पास भी इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका है.
नामीबिया दौरे का पूरा शेड्यूल
साउथ अफ्रीका की टीम नामीबिया दौरे पर टी20I ट्राई सीरीज खेलेगी. यह ट्राई सीरीज सीरीज दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. इसके बाद नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच इतिहास की पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी. वनडे सीरीज के सभी मुकाबले विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे. दक्षिण अफ्रीका की टीम 25 अगस्त को नामीबिया के विंडहोक के लिए रवाना होगी.
🚨Squad Announcement🚨
The South African Men’s selection panel has today announced the 15-player squad for the white-ball tour . Namibia later this month.
DP World Lions spinner Bjorn Fortuin will captain the side as the Proteas take on Namibia and Zimbabwe in a T20… pic.twitter.com/vsFeT1Vp84
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 11, 2026
साउथ अफ्रीका, नामीबिया जिम्बाब्वे T20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का शेड्यूल
28 अगस्त: नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
29 अगस्त: दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे
1 सितंबर: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका
4 September: नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
6 September: फाइनल मैच
ऐतिहासिक वनडे सीरीज
9 सितंबर: पहला वनडे
11 सितंबर: दूसरा वनडे
13 सितंबर: तीसरा वनडे
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पिटाई करने वाला भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? टॉप-10 लिस्ट पर डालिए नजर
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर के भाई की हुई नेशनल टीम में एंट्री, मिल सकता है डेब्यू का मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,