Sport : 'मुझे अपने घर बुलाया, आधे घंटे तक मेरे साथ…' रोहित शर्मा पर 19 वर्षीय क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताई IPL के बाद की पूरी कहानी #INA

Rohit Sharma : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन अपने बल्ले के साथ धमाल मचा रहे हैं. वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. इस घरेलू सीरीज के अब तक के दोनों मैचों में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित ने बल्ले के साथ पिछले यानी दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. ये पारी रोहित के बल्ले से तब आई, जब इंडियन क्रिकेट टीम 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा गुवाहाटी में कर रही थी. अब रोहित शर्मा तीसरे वनडे में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाने वाला है. ये मैच  न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा. इस मैच से पहले भारतीय रोहित शर्मा पर एक 19 साल के क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. 

आयुष म्हात्रे ने दिया रोहित शर्मा पर बड़ा बयान

दरअसल, रोहित शर्मा को लेकर 19 वर्षीय क्रिकेटर आयुष म्हात्रे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उस वक्त को याद किया है, जब उनको भारत का अंडर-19 कप्तान बनाया गया था. उस समय उन्होंने रोहित शर्मा से मदद मांगी थी क्योंकि उन्हें कप्तानी का अनुभव नहीं था, उन्होंने सिर्फ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. अंत में उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. अब उन्होंने आकाश चोपड़ा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मैंने रोहित भाई को टेक्स्ट किया – आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे ने कहा कि, ‘आईपीएल के बाद मुझे अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का कैप्टन बनाया गया. मुझे इसके बारे में ज्यादा आइडिया नहीं था. इसलिए मैंने रोहित भाई को टेक्स्ट किया. उन्होंने मुझसे कहा था कि आईपीएल के दौरान जब भी मुझे बात करनी हो, मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकता हूं. उन्होंने तब मुझे कॉल किया था. मैंने उनसे कहा कि, मैं मिलना और बात करना चाहता हूं. उन्होंने मुझे अपने घर आने को कहा था. फिर मैं उनके साथ बैठा और बहुत सारी बातें कीं. उन्होंने मुझे बहुत अच्छे से चीजें समझाईं और एक कैप्टन के तौर पर टीम को कैसे संभालना है.उन्होंने समय निकाला और अच्छे से बात की. उन्होंने मेरे पापा से भी आधे घंटे तक बात की. वह विनम्र हैं और बात करने के लिए हमेशा अवेलेबल रहते हैं’.

आपको बता दें कि, आयुष म्हात्रे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल के दो सीजन में कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 441 रन निकले हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 3 अर्धशतक जड़े हैं, हालांकि उनके बल्ले से अभी तक कोई शतक नहीं आया है. आयुष इंडियन प्रीमियर लीग के अपने छोटे से करियर में 51 चौके और 23 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंंने चोट के रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने का मौका मिला था. 

ये भी पढ़ें : IND vs WI 3rd ODI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच जहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

'मुझे अपने घर बुलाया, आधे घंटे तक मेरे साथ…' रोहित शर्मा पर 19 वर्षीय क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताई IPL के बाद की पूरी कहानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button