Sport : किस्मत के धनी हैं कप्तान! श्रेयस अय्यर आज तोड़ेंगे 88 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ मैच में करना होगा एक छोटा सा काम #INA

Shreyas Iyer Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. इस मैच में जीत दर्ज करके श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. लेकिन, इस मैच में श्रेयस अय्यर के पास 88 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है. श्रेयस अगर आज के मैच में अगर टॉस जीत लेते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे और वो कारनामा कर देंगे, जो आज तक क्रिकेट में नहीं हुआ है. आइए आपको इस महारिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो आज कैप्टन अय्यर अपने नाम कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर लगातार जीत चुके हैं 8 टॉस
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आयरलैंड दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया था. वहां 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, जहां दोनों मैचों में श्रेयस ने टॉस जीता. फिर, श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी लगातार सभी 5 मैचों में टॉस जीते. फिर जिम्बाब्वे दौरे पर खेले गए पहले मुकाबले में भी टॉस के लिए सिक्का उछला और श्रेयस अय्यर के पक्ष में ही गिरा. इस तरह अय्यर लगातार 8 टी-20 मैचों में टॉस जीत चुके हैं.
Cruising towards the target 👊
Ishan Kishan and Captain Shreyas Iyer stitch together a solid partnership as the finish line approaches 🏁
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/qZE5vi28aj
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
श्रेयस अय्यर के पास 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार 8 मैचों में टॉस जीत चुके हैं. वह T20I क्रिकेट में अपने पहले 8 मैचों में टॉस जीतने वाले पहले कप्तान हैं. वहीं, इंटरनेशनल स्तर पर वह लगातार अपने पहले टॉस जीतने वाले सिर्प दूसरे कप्तान हैं. लेकिन, अब अगर जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में श्रेयस अय्यर टॉस जीत लेते हैं, तो वह 88 साल पुराना वैली हैमंड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने अपने लगातार शुरुआती 8 मैचों में टॉस जीते थे. ऐसे में यदि आज टॉस का सिक्का श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरता है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शुरुआती 9 मैचों में टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे.
IND VS ZIM हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं और 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं. हेड टू हेड में पूरी तरह से भारत का पलड़ा भारी है. गौर करने वाली बात है कि IND VS ZIM के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच मेजबानों के लिए करो या मरो वाला होगा, क्योंकि अगर वह इसे हारते हैं, तो सीरीज में पिछड़ जाएंगे और भारत 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा.
पहली सीरीज जीतना चाहेंगे श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भले ही टॉस का नतीजा श्रेयस अय्यर के पक्ष में रहा हो, लेकिन मैच का नतीजा हक में कम ही आया है. बतौर कप्तान लगातार शुरुआती 6 मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर को जीत नसीब हुई. जिम्बाब्वे के साथ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
ऐसे में अब आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला मैच यदि टीम इंडिया जीत लेती है, तो ये सीरीज भारत के नाम हो जाएगी और बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर पहली सीरीज जीतेंगे.
ये भी पढ़ें: IND VS ZIM Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा दूसरा T20 मैच? जानिए कैसा रहेगा आज हरारे का मौसम
किस्मत के धनी हैं कप्तान! श्रेयस अय्यर आज तोड़ेंगे 88 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ मैच में करना होगा एक छोटा सा काम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,