Sport : भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज की टाइमिंग में हुआ बदलाव ! जिसमें खेलते नजर आ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी #INA

IND VS ENG T20 Matches Timing Changed: भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. मगर, इस बीच अपकमिंग सीरीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि टी-20 मैचों के समय में बदलाव किया गया है. पहले ये मैच भारतीय समयानुसार, रात 11 बजे शुरू होने वाले थे, जिसके चलते उपमहाद्वीप के अधिक लोग इसे नहीं देख पाते. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी वजह से इस मैच का टाइम बदला गया है, ताकि ज्यादातर लोग इसे देख सकें. हालांकि, इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज की टाइमिंग में क्यों हो रहा है बदलाव?

जुलाई में भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. मगर, टी-20 सीरीज को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि IND VS ENG मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. अब टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात को 11 नहीं बल्कि रात में 10 बजे शुरू होंगे. 

ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, पहले ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे (स्थानीय समय शाम साढ़े छह बजे) शुरू होने वाले थे, लेकिन प्रसारणकर्ताओं से बातचीत के बाद समय एक घंटा पहले कर दिया गया है. हालांकि, अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन, अगर ऐसा होता है, तो ये वाकई एक अच्छा फैसला होगा, क्योंकि फिर रात एक बजे तक मैच खत्म हो जाएंगे, जिससे भारतीय फैंस को भी मैच देखने के लिए रात और देर तक नहीं जागना पड़ेगा.

वैभव सूर्यवंशी खेलते आ सकते हैं नजर

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड फिर एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी-20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को कॉल-अप मिला है और अब हर किसी को उनके डेब्यू का इंतजार है. अब देखने वाली बात होगी कि वैभव को आयरलैंड दौरे पर ही डेब्यू का मौका मिल जाता है या फिर उन्हें इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आ सकते हैं.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

नोट कर लीजिए IND VS ENG टी-20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू शहर समय (IST)
1 जुलाई 2026 बुधवार पहला टी20I रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 11:00 बजे
4 जुलाई 2026 शनिवार दूसरा टी20I ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर शाम 7:00 बजे
7 जुलाई 2026 मंगलवार तीसरा टी20I ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम रात 11:00 बजे
9 जुलाई 2026 गुरुवार चौथा टी20I काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
11 जुलाई 2026 शनिवार पांचवां टी20I द रोज बाउल साउथम्प्टन रात 11:00 बजे

ये भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म, सुबह मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज की टाइमिंग में हुआ बदलाव ! जिसमें खेलते नजर आ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close