Sport : CSK के कप्तान को अनाचक मिली टीम इंडिया में जगह, इस प्लेयर को किया रिप्लेस #INA

Ruturaj Gaikwad added . India A squad: आज रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आईपीएल खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट का दौर फिर से शुरू हो जाएगा और टीम इंडिया सीरीज में बिजी हो जाएगी. अगले महीने जून में एकतरफ टीम इंडिया इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर इंडिया-ए की टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी.
ऋतुराज गायकवाड़ ने रियान पराग को किया रिप्लेस
इंडिया-ए की टीम का श्रीलंका दौरा 9 जून से शुरू होगा. इस ट्राई सीरीज के लिए 14, मई को बीसीसीआई ने इंडिया-ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. हालांकि अब सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले इंडिया-ए के स्क्वाड में बदलाव हुआ है. बीसीसीआई ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया-ए के स्क्वाड में शामिल किया है. उन्होंने रियान पराग को रिप्लेस किया है.
ऋतुराज गायकवाड़ को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
रियान पराग चोटिल हैं, जिसकी वजह से वो इंडिया-ए से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 के सीजन में भी रियान पराग ने इंजरी की वजह से 2 मैचों को मिस किया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पराग के दाहिने पैर में चोट लगी है. हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वो इंडिया-ए से बाहर हो गए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें रिप्सेल किया है. इतना ही नहीं गायकवाड़ को उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, क्योंकि श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए तिलक वर्मा को कप्तान और रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया था. अब जब पराग बाहर हो गए हैं तो गायकवाड़ बतौर उपकप्तान टीम का हिस्सा बने हैं.
🚨 . 🚨
Ruturaj Gaikwad added . India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details 🔽 https://t.co/COTmObu7Sg
— BCCI (@BCCI) May 31, 2026
आईपीएल 2026 में खास नहीं रहा ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन
रुतुराज गायकवाड़ को उपकप्तानी तो मिल गई, लेकिन आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन की बात करें तो कुछ खास नहीं रहा है. गायकवाड़ ने ओपनिंग करते 13 मैचों की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 337 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 29 और स्ट्राइक रेट 123.44 का रहा था. गायकवाड़ IPL 2026 के पूरे सीजन सिर्फ 2 बार अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए थे. हालांकि उन्हें वनडे ट्राई सीरीज के लिए टीम में जगह मिल गई है.
🚨 . 🚨
Ruturaj Gaikwad added . India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details 🔽 https://t.co/COTmObu7Sg
— BCCI (@BCCI) May 31, 2026
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
भारत-अफगानिस्तान- श्रीलंका त्रिकोणिय सीरीज का शेड्यूल
भारत-श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी. टीम इंडिया 9 जून को अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 11 जून से भारत की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. फिर सीरीज का दूसरा राउंड शुरू होगा और भारतीय टीम अपने तीसरे मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी. 17 जून को एक बार फिर भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. इस 7 मैचों की वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल से पहले शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कह दिया कुछ ऐसा, जिसकी हर तरफ होने लगी है चर्चा
CSK के कप्तान को अनाचक मिली टीम इंडिया में जगह, इस प्लेयर को किया रिप्लेस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









