Sport : IPL 2026 में पहली जीत से CSK को अंक तालिका में हुआ बंपर फायदा, पंजाब टॉप-2 में काबिज, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले तो पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर बैक टू बैक अपनी तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर इस सीजन जीत का खाता खोला. तो आइए जानते हैं कि इस डबल हेडर के बाद कौन सी टीम कहां है और इस जीत से CSK को कितना फायदा मिला है.

CSK को अंक तालिका में हुआ फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में अपना जीत का खाता खोल लिया है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीएसके ने इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें शुरुआत में उन्होंने लगातार 3 मैच हारे, मगर दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर पहली जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. इससे CSK अंक तालिका में -1.532 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गई है. केकेआर के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि उन्हें अब तक पहली जीत भी नहीं मिल सकी है. KKR ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश में धुला था, जिसकी बदौलत टीम को एक अंक मिला.

पंजाब किंग्स ने जीत के साथ स्थिति की मजबूत

पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में विजयरथ पर सवार है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश में रद्द हुआ. नतीजन, पंजाब किंग्स की टीम 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. 4 अंक और +1.231 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

राजस्थान रॉयल्स ने बादशाहत की मजबूत

IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 8 अंक और +2.055 नेट रन रेट के साथ आरआर की टीम नंबर-1 पर काबिज है. अब यहां से राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बचे हुए 10 में से 4 मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

हैदराबाद, गुजरात, मुंबई बस दर्ज कर पाईं हैं एक जीत

पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. SRH ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसलिए हैदराबाद अंक तालिका में 2 अंक के साथ 6वें पायदान पर है. गुजरात टाइटंस ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीता है और 2 मैच हारे हैं. वह 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस का भी यही हाल है. टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता और 2 मैच गंवाए. इस तरह 2 अंक के साथ 8वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली IPL 2026 की पहली जीत, संजू के शतक की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हराया

IPL 2026 में पहली जीत से CSK को अंक तालिका में हुआ बंपर फायदा, पंजाब टॉप-2 में काबिज, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close