Sport : IPL 2026: आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? जहां खेला जाएगा MI VS RCB का मैच #INA

MI VS RCB Pitch Report: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2026 का मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच में एक से बढ़कर एक तूफानी खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाले हैं, इसलिए इस मैच का रोमांचक होना तय है. मगर, हाल ही में आईपीएल के कई मैचों पर बारिश का असर देखने को मिला है. तो आइए एमआई और आरसीबी के मैच से पहले जान लेते हैं कि मुंबई का मौसम कैसा रहने वाला है.
MI VS RCB मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
रविवार को मुंबई में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 20-20 ओवर का मुकाबला खेला जाना लगभग तय है. मैच के दौरान तापमान 33 से 26 डिग्री तक रहेगा. हवा 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 57% रहने की उम्मीद है.
Never ever change, Ro! 😁 pic.twitter.com/wxXQB8o9Gv
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2026
वानखेड़े की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों को अच्छा बाउंस और स्पीड देती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां चौकों-छक्कों की बरसात होना तय है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बैटिंग के लिए और आसान हो जाएगी. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. इसके पीछे की मुख्य वजह रात में गिरने वाली ओस है.
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा चुके हैं 124 IPL मैच
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 124 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 57 मैच जीते हैं, जबकि चेजिंग टीम ने 67 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, टॉस जीतने वाली टीमों ने 65 मै जीते हैं, जबकि टॉस हारने वाली टीमों ने 59 मैच जीते हैं. वानखेड़े स्टेडियम का हाईएस्ट स्कोर 235 रनों का है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में MI के खिलाफ बनाया था. वहीं, लोएस्ट स्कोर 67 है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 में बनिाया था.
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई
IPL 2026: आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? जहां खेला जाएगा MI VS RCB का मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









