Sport : CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली IPL 2026 की पहली जीत, संजू के शतक की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हराया #INA

CSK vs DC : आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया है. ये सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है, इससे पहले टीम को लगातार तीन मैचों में हार का समना करना पड़ा था. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की भी ये चार मैचों में दूसरी हार है. इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अंकों के साथ अपना खाता खोल लिया है और वो 10वें स्थान से ऊपर उठकर 9वें स्थान पर आ गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 189 रन बना पाई और 23 रनों से मैच हार गई.

निसांका और स्टब्स की पारी गईं बेकार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत करने केएल राहुल और पथुम निसांका आए. राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन निसांका ने 24 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 41 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 बॉल में 4 चौके और 3 छ्क्कों के साथ 60 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. सीएसके के लिए जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. 

संजू सैमसन ने खेली तूफानी शतकीय पारी  

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने 205.35 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 56 बॉल में 15 चौके और 4 छक्कों के साथ 115 रन बनाए. टीम के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 18 बॉल में 15, आयुष म्हात्रे 36 बॉल में 3 चौके और 4 छ्क्कों के साथ 59, शिवम दुबे ने 10 बॉल में  2 चौके और 1 छक्के के साथ 20 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पेटल ने लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स – संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स – पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

ये भी पढ़ें : ‘IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…’ पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की उड़ी खिल्ली! PSL फिर बना मजाक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लगाई पाक बॉलर की वाट

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली IPL 2026 की पहली जीत, संजू के शतक की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close