Sport : CSK VS PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी #INA

CSK VS PBKS के बीच IPL 2026 का 7वां मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, क्योंकि दोनों ही टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं. जहां, चेन्नई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं पंजाब ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी. तो आइए मैच के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि इस मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी होगा? किस टीम के जीतने के चांसेस ज्यादा होंगे…

CSK VS PBKS मैच में किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच सीएसके ने जीते हैं और इतने ही मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड ये बता रहा है कि दोनों टीमों के बीच आज एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है.

चेपॉक में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी

CSK VS PBKS के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो उसमें 4 मैच पंजाब ने जीते हैं, जबकि सिर्फ एक मैच चेन्नई की टीम जीत सकी. वहीं, चेपॉक स्टेडियम की बात करें, तो वहां पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखता है. दोनों टीमों ने इस मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 9 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें पंजाब किंग्स ने जहां चेपॉक स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ खेले गए 9 मैचों में से 5 को अपने नाम किया है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 4 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है.

चेपॉक की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों की मददगार रहती थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 में देखा गया कि सतह अब बल्लेबाजी के अनुकूल हो चुकी है. हालांकि, अब भी यहां गेंद और बल्ले के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 170 के आसपास रहता है.

इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 91 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 और चेज करने वाली टीम ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है.

ऐसी हो सकती हैं CSK vs PBKS मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सरफराज खान

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रियांश आर्य

दोनों टीमों के स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी सफलता से जलते हैं…’, लगातार 2 मैच हारने के बाद ये क्या बोल गए अजिंक्य रहाणे, वायरल हुआ बयान

CSK VS PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close