Sport : CWG 2026 Day 8 Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत किन-किन इवेंट्स में लेगा हिस्सा? यहां देखिए पूरा शेड्यूल #INA

CWG 2026 Day 8 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है. पहले सात दिनों में भारत 15 मेडल जीत चुका है. इसके अलावा बॉक्सिंग में भी कई पदक पहले ही पक्के हो चुके हैं. अब आठवें दिन यानी आज (30 जुलाई) एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और साइकलिंग में भारतीय खिलाड़ी गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. सबसे ज्यादा नजरें स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर रहेंगी. तो आइए जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी 30 जुलाई को किन-किन इवेंट्स में हिस्सा लेंगे.
नीरज चोपड़ा करेंगे अभियान की शुरुआत
आपको बता दें कि ग्लासगो में भारत के आठवें दिन की शुरुआत एथलेटिक्स से होगी. नीरज चोपड़ा पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे. उनका पहला लक्ष्य फाइनल के लिए क्वालिफाई करना होगा. पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में ग्रोइन इंजरी के कारण नीरज हिस्सा नहीं ले पाए थे. इस बार वह शानदार वापसी करते हुए गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे. नीरज के साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में उतरेंगे. तीनों खिलाड़ियों को ग्रुप-ए में रखा गया है. इसी ग्रुप में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल हैं. जैवलिन थ्रो का क्वालिफाइंग राउंड दोपहर 2:55 बजे से शुरू होगा.
𝐓𝐇𝐄 𝐌𝐄𝐃𝐀𝐋 𝐇𝐔𝐍𝐓 𝐂𝐎𝐍𝐓𝐈𝐍𝐔𝐄𝐒! 🥇
Neeraj Chopra leads #TeamIndia into Day 7️⃣ at the Commonwealth Games Glasgow 2026. 💪
Watch the action LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026… pic.twitter.com/znNpmfeagM
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 30, 2026
30 जुलाई का पूरा शेड्यूल
एथलेटिक्स
- पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर हीट-2 (तेजस्विन शंकर) – दोपहर 2:47 बजे
- पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह) – दोपहर 2:55 बजे
- पुरुष डेकाथलॉन लंबी कूद (तेजस्विन शंकर) – दोपहर 3:20 बजे
- पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन (सेल्वा प्रभु टी, प्रवीण चित्रावेल) – शाम 4:55 बजे
- पुरुष डेकाथलॉन शॉट पुट ग्रुप-A (तेजस्विन शंकर) – शाम 5:10 बजे
- पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल-1 (विशाल टीके) – शाम 5:40 बजे
- पुरुष शॉट पुट फाइनल (समरदीप सिंह गिल, तजिंदरपाल सिंह तूर) – रात 11:30 बजे (मेडल इवेंट)
- पुरुष डेकाथलॉन हाई जंप ग्रुप-A (तेजस्विन शंकर) – रात 11:38 बजे
- पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल (अनिमेष कुजूर) – रात 11:43 बजे
- महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (निधि रानी, सीमा) – रात 1:10 बजे (31 जुलाई) (मेडल इवेंट)
- पुरुष डेकाथलॉन 400 मीटर हीट-2 (तेजस्विन शंकर) – रात 1:38 बजे (31 जुलाई)
- महिला 5000 मीटर फाइनल (पारुल चौधरी) – रात 1:48 बजे (31 जुलाई) (मेडल इवेंट)
बाउल्स
- पुरुष पेयर्स सेक्शनल मुकाबला- नवनीत सिंह / दिनेश कुमार (भारत) vs कैजर गेचे / चार्ल्स डिटेको (बोत्सवाना) – शाम 7:30 बजे
- महिला सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला- नयनमोनी सैकिया (भारत) vs एम्मा फिरयाना सारोजी (मलेशिया) – रात 8:55 बजे
The excitement continues for Team India at the Commonwealth Games! 🇮🇳🔥
From athletics and boxing . weightlifting, lawn bowls, and more, our athletes are ready . chase new milestones!
Check out the schedule for 30 – 31 July! #Cheer4Bharat #Glasgow2026 #CWG2026 pic.twitter.com/XqW4oO9Tg4
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2026
पैरा ट्रैक साइक्लिंग
- महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट क्वालिफाइंग (लिशा दास) – शाम 4:36 बजे
- महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट ब्रॉन्ज मेडल रेस (यदि क्वालिफाई करती हैं) – रात 9:44 बजे (मेडल इवेंट)
- महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट गोल्ड मेडल रेस (यदि क्वालिफाई करती हैं) – रात 9:51 बजे (मेडल इवेंट)
ट्रैक साइक्लिंग
- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग (रोजित सिंह यांगलेम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम, जेम्श सिंह कैथेल्लाकपम – रिजर्व) – शाम 5:37 बजे
- पुरुष टीम स्प्रिंट ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला (यदि क्वालिफाई करते हैं) – रात 10:50 बजे (मेडल इवेंट)
- पुरुष टीम स्प्रिंट गोल्ड मेडल मुकाबला (यदि क्वालिफाई करते हैं) – रात 10:55 बजे (मेडल इवेंट)
वेटलिफ्टिंग
- महिला +86 किग्रा फाइनल (मार्टिना देवी मैबाम) – शाम 6:30 बजे (मेडल इवेंट)
- पुरुष +110 किग्रा फाइनल (लवप्रीत सिंह) – रात 11:00 बजे (मेडल इवेंट)
यह भी पढ़ें- हाथ गंवाया, हौसला नहीं… पैरा एथलीट दिलीप गावित ने CWG 2026 में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, जानिए उनके संघर्ष की कहानी
CWG 2026 Day 8 Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत किन-किन इवेंट्स में लेगा हिस्सा? यहां देखिए पूरा शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,