Sport : DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े #INA

DC vs GT : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मैच आज यानी 8 अप्रैल (बुधवार) को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे तो वहीं गुजरात की कप्तानी करते हुए शुभमन गिल नजर आ सकते हैं. हालांकि पिछले मैच में जीटी के लिए राशिद खान ने कप्तानी की थी क्योंकि शुभमन गिल मैच फिट नहीं होने के चलते प्लेइंग-11 से बाहर रहे थे. अब इस मैच में जीटी के लिए कौन कप्तानी करेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

DC vs GT का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इन दोनों के बीच हुए इन 7 मैचों में से 3 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को जबकि गुजरात टाइटंस को 4 मैचों में जीत मिली है. इन आंकड़ों के हिसाब से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. अब दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर गुजरात के साथ हिसाब बराबर करना चाहेगी. 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का हाईएस्ट स्कोर 224 और लोएस्ट स्कोर 157 रहा है. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के उच्चतम स्कोर 220 रन रहा था, जबकि न्यूनतम स्कोर 89 रन रहा है. 

पिछले पांच मैचों में कौन किससे आगे

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों की बात करें, तो यहां पर भी गुजरात टाइटंस एक कदम आगे हैं. गुजरात टाइटंस ने पिछले 5 में से 3 मैच जीते है तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 2 मैच पिछले 5 मैचों में से जीत पाए हैं.

दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनके लिए बल्ले के साथ समीर रिजवी धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक हुए 2 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 160 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है. वहीं गेंदबाजी में टीम के लिए टी नटराजन, लूंगी एनगिडी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव कमाल कर रहे हैं.

गुजरात के इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

गुजरात टाइंट्स के लिए बल्ले के साथ साई सुदर्शन बेहरीन टच में दिख रहे हैं. उन्होंने 2 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 86 रन बनाए हैं, वहीं टीम के लिए गेंद के साथ राशिद खान, कगीसो रबाडा और मोहम्मद सिराज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सभी खिलाड़ियों पर मैच में निगाहें रहने वाली हैं.

दिल्ली और गुजरात का आईपीएल 2026 का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स – केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

गुजरात टाइंटस –  साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close