Sport : RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, यशस्वी ने ठोके 77 रन, 11 ओवरों में मुंबई को बनाने होंगे 151 रन #INA

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण मैच काफी देर रुका रहा है, लेकिन फिर करीब 10 बजे टॉस हुआ और मुकाबले को 11-11 ओवर खिलाने का फैसला हुआ. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल का तूफान देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवरों में 3 विकेट पर 150 रनों का स्कोर बड़ा खड़ा कर दिया है.

यशस्वी जयसवाल ने पहले ही ओवर में जड़ दिए 22 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने की. पहला ओवर दीपक चाहर ने डाला. इस ओवर में यशस्वी जयसवाल ने कुल 22 रन ठोक दिए. उन्होंने इस ओवर में 4 चौका और एक छक्का लगाया. 

वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का

इसके बाद दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए. सामने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी थे. वैभव आईपीएल में पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे. जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने 88 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया. इसके बाद बुमराह के इसी ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने फिर लंबा छक्का लगाया. बुमराह के इस ओवर से कुल 14 रन आए. राजस्थान रॉयल्स की पारी का तीसरा ओवर ट्रेट बोल्ट ने डाला और इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने कुल 22 रन बटोरे. दोनों ने छक्के लगाए. 

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों पर खेली 39 रनों की तूफानी पारी

मुंबई इंडियंस के लिए पांचवा ओवर शार्दुल ठाकुर डालने आए. इस ओवर में वैभव ने 2 छक्के और एक चौके लगाए, लेकिन फिर आखिरी गेंद पर शार्दुल ने वैभव को आउट किया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने लगभग 279 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और 5 छक्के जड़े.  

यशस्वी जायसवाल ने खेली 77 रनों की नाबाद पारी

इसके बाद धुव जुरेल 3 रन बनाकर एएम ग़ज़नफ़र का शिकार बने, फिर एएम ग़ज़नफ़र ने ही कप्तान रियान पराग को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पराग 10 गेंद पर 20 रन बनाए, मगर दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल टिके रहे. उन्होंने छक्के-चौके की बारिश करते हुए टीम का स्कोर 11 ओवरों में 150 तक पहुंचाया. जायसवाल ने सिर्फ 32 गेंदों पर 77 रनों नाबाद तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले. जायसवाल ने आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स – रवि बिश्नोई, रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस की इम्पैक्ट प्लेयर – शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: CSK को जीत की पटरी पर ला सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव, लगातार तीन हार के बाद मुश्किल में टीम

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, यशस्वी ने ठोके 77 रन, 11 ओवरों में मुंबई को बनाने होंगे 151 रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button