Sport : DC vs GT: जोस बटलर ने रचा इतिहास, 600 सिक्स के साथ ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी #INA

DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है. बटलर ने वो कारनामा कर दिया है, जो अब तक दुनिया के सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया था. जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं. टी20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बटलर सिर्फ पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं.
जोस बटलर ने T-20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा
IPL 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद जोस बटलर का तहलका देखने को मिला. इस मैच से पहले बटलर को अपने टी20 करियर में 600 सिक्स पूरे करने के लिए सिर्फ 5 छक्के की जरूरत थी.
जोस बटलर ने T-20 क्रिकेट में पूरे किए 600 छक्के
जोस बटलर ने आते ही पहले ही ओवर में छक्के लगाकर अपना इरादा जाहिर कर दिया था कि वो किस अंदाज में खेलने वाले हैं. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में बटलर ने एक चौका और एक छक्का लगाए. इसके बाद बटलर ने अपने तीसरे ओवर की शुरुआत छक्के से की. उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर लगातार छक्के लगाए. फिर पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर T-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए.
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
1056 –क्रिस गेल)
982 – कायरन पोलार्ड
784 – आंद्रे रसेल
712 – निकोलस पूरन
600 – जोस बटलर
🚨 MOST SIXES IN T20 🚨
1056 – Chris Gayle
982 – Kieron Pollard
784 – Andre Russell
712 – Nicholas Pooran
600 – Jos Buttler pic.twitter.com/xCkU85DzAk— Cricket Central (@CricketCentrl) April 8, 2026
बटलर ने लगाया तूफानी अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में जोस बटलर ने सिर्फ 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि इसके बाद उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. बटलर 27 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 5 छक्का निकला.
𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢, 𝐰𝐞𝐫𝐞 𝐲𝐨𝐮 𝐧𝐨𝐭 𝐞𝐧𝐭𝐞𝐫𝐭𝐚𝐢𝐧𝐞𝐝?! 😃
Jos Buttler just did what he does the best, turning a cricket match into a highlight! 😅#TATAIPL 2026 | #DCvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/LmKIYJWhTH pic.twitter.com/qG4TezC949
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग11: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स की इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.
गुजरात टाइटंस की इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दोगुनी हो गई CSK की ताकत, अगले मैच में वापसी करेगा ये धुरंधर, पहले भी मचा चुका है धमाल
DC vs GT: जोस बटलर ने रचा इतिहास, 600 सिक्स के साथ ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









