Sport : DC vs GT: गिल-बटलर और सुंदर का तहलका, IPL 2026 के 14वें मैच में गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रनों का लक्ष्य #INA

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 70 रनों की पारी खेली. जबकि जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर ने तूफानी अर्धशतक लगाए

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. हालांकि जीटी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 19 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन के रूप में गुजरात को पहला झटका लगा. साई को मुकेश कुमार ने चलता किया. साई सुदर्शन 7 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए.

जोस बटलर ने खेली 52 रनों की तूफानी पारी

इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर के साथ मिलकर शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. इस दौरान जोस बटलर ने दूसरे छोर से विस्फोटक बल्लेबाजी की. बटलर ने सिर्फ 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद सिर्फ 27 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए. बटलर को कुलदीप यादव ने चलता किया.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग11: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स की इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

गुजरात टाइटंस की इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत.

यह भी पढ़ें:  DC vs GT: जोस बटलर ने रचा इतिहास, 600 सिक्स के साथ ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी

DC vs GT: गिल-बटलर और सुंदर का तहलका, IPL 2026 के 14वें मैच में गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button