Sport : गॉल में ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल, पुजारा, रहाणे और विराट कोहली सब रह गए पीछे #INA

Devdutt Padikkal: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मैच के पहले ही दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ दिया. इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने 167 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली और एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया. उन्होंने एक मामले में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. 

गॉल में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 167 रनों की पारी खेलकर देवदत्त पडिक्कल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पडिक्कल अब गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे अब वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन हैं. बता दें कि पडिक्कल का यह पहला टेस्ट शतक भी है. सहवाग ने 2008 में गॉल के मैदान पर दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी. जबकि शिखर धवन ने 2017 में 190 रन बनाए थे.

देवदत्त पडिक्कल ने कोहली, रहाणे और पुजारा को छोड़ा पीछे

अब गॉल की एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो चौथे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिन्होंने 2017 में 153 रनों की पारी खेली थी. वहीं शिखर धवन ने 2015 में 134 रन बनाए थे. जबकि अजिंक्य रहाणे ने साल 2015 में ही 126 रनों की पारी खेली थी. वहीं विराट कोहली ने 2017 में एक पारी में 3 रन और दूसरी पारी में नाबाद 103 रन बनाए थे. बता दें कि विराट कोहली और शिखर धवन ही ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 2-2 शतक लगाने का कारनामा किया है. हालांकि अब पडिक्कल कोहली, रहाणे और पुजारा से आगे निकल गए हैं. 

गॉल में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक स्कोर

बल्लेबाजरनसाल
वीरेंद्र सहवाग201*2008
शिखर धवन1902017
देवदत्त पडिक्कल1672026
चेतेश्वर पुजारा1532017
शिखर धवन1342015
अजिंक्य रहाणे1262015
विराट कोहली103*2017
विराट कोहली1032015

गॉल में ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल, पुजारा, रहाणे और विराट कोहली सब रह गए पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button