Sport : देवदत्त पडिक्कल को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभालेंगे इंडिया की कप्तानी #INA

Devdutt Padikkal : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देवदत्त पडिक्कल को बड़ा इनाम दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम और दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है. दरअसल, उन्हें इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है. जी हां देवदत्त पडिक्कल होम सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी करते हुए आपको नजर आएंगे. भारत के 26 वर्षीय बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अब इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर रोल में नजर आने वाले हैं.

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होंगे मैच

दरअसल, इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच घरेलू सीरीज खेली जाने वाली हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे पर दो मल्टी डे मैच होंगे. वहीं 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इस दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी, जबकि इसका अंत 11 अक्टूबर को होगा. इस दौरे के 2 मल्टी डे मैचों के लिए देवदत्त पडिक्कल टीम की कप्तानी करेंगे. इस दौरे की घोषणा बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट कर की गई है. 

इस दौरे के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. मल्टी डे मैच की टीम में देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया गया है. वहीं उनके साथ स्क्वाड में साई सुदर्शन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में एन जगदीशन को विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है. वहीं वनडे टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को दी गई है. उनकी टीम में देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

भारतीय पुरुषों की चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए भारत ए टीम का चयन किया है, जिसमें पुडुचेरी में दो बहु-दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय खेल शामिल हैं. वनडे मैच भी पुडुचेरी में खेले जाने वाले हैं.

ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

इंडिया A मल्टी-डे स्क्वाड: अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे, वी वैशाख*.

इंडिया A वन-डे स्क्वाड: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकदिनतारीखदिन (तक)तारीख (तक)मैचस्थान
1मंगलवार22 सितंबर 2026शुक्रवार25 सितंबर 2026पहला मल्टी-डे मैचपुडुचेरी
2मंगलवार29 सितंबर 2026शुक्रवार2 अक्टूबर 2026दूसरा मल्टी-डे मैचपुडुचेरी
3मंगलवार6 अक्टूबर 2026पहला वनडेपुडुचेरी
4शुक्रवार9 अक्टूबर 2026दूसरा वनडेपुडुचेरी
5रविवार11 अक्टूबर 2026तीसरा वनडेपुडुचेरी

ये भी पढ़ें : 1 रन से फाइनल में शतक लगाने से चूके तिलक वर्मा, 99 पर गंवाया विकेट, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के

देवदत्त पडिक्कल को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभालेंगे इंडिया की कप्तानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button