Sport : ENG VS NZ: तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा लॉर्ड्स टेस्ट मैच! न्यूजीलैंड के सामने इंग्लैंड ने रखा है 254 रनों का लक्ष्य #INA

ENG VS NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. ये मुकाबला तीसरे दिन ही अपने परिणाम की ओर बढ़ चला है, क्योंकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही इंग्लैंड की दूसरी पारी खत्म हो गई और न्यूजीलैंड के सामने इंग्लैंड ने 254 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. कीवी टीम को लॉर्ड्स में इतिहास रचने के लिए अब इस लक्ष्य को हासिल करना होगा. मगर, दूसरा दिन खत्म होने से पहले ही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाजों को चलता कर दिया. ऐसे में अब मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 7 विकेट चाहिए, तो वहीं कीवी टीम को 218 रन बनाने होंगे.

इंग्लैंड ने दिया 254 रनों का लक्ष्य

लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 140 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. मगर, फिर कीवी टीम भी महज 113 रन के स्कोर पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 226 रन बनाए और इसी के साथ इंग्लैंड के सामने 254 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. 

न्यूजीलैंड ने गंवा दिए 3 विकेट

इंग्लैंड के दिए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कीवी टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं और बोर्ड पर महज 36 रन लगाए हैं. इसलिए अब न्यूजीलैंड को जीत दर्ज करने के लिए 218 रन बनाने हैं, जबकि मेजबान टीम को मैच को अपने नाम करने के लिए महज 7 विकेटों की जरूरत है. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि मुकाबले का नतीजा यकीनन मैच के तीसरे दिन ही आ सकता है.

कीवी टीम के पास है लॉर्ड्स में इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड द्वारा दिए गए 254 रनों के लक्ष्य को अगर कीवी टीम हासिल कर लेती है, तो ये दूसरा मौका होगा, जब लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हराएगी. इससे 27 साल पहले 1999 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड पर लॉर्ड्स मैदान पर जीत मिली थी. इसी के साथ आपको बता दें, लॉर्ड्स मैदान पर इतिहास में केवल एक बार 300 से अधिक लक्ष्य चेज हुआ है, जब साल 1984 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में 342 रन चेज कर दिए थे. उसके अलावा केवल तीन बार यहां 250 रन से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए यह लक्ष्य हासिल करना बहुत कठिन होगा.

ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के पहले दिन पर क्या बारिश फेर देगी पानी, जानिए कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?

ENG VS NZ: तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा लॉर्ड्स टेस्ट मैच! न्यूजीलैंड के सामने इंग्लैंड ने रखा है 254 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close