Sport : EXPLAINER : टेस्ट क्रिकेट में क्या होता है फॉलोऑन? कब और कैसे होता है इसका इस्तेमाल, जानें सब-कुछ #INA

EXPLAINER : टी-20 और वनडे फॉर्मेट के आने के बाद अभी भी टेस्ट क्रिकेट के लिए क्रिकेट फैंस के जहन में प्यार कम नहीं हुआ है. आज भी जब कोई क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखता है, तो वह अक्सर टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर करता है. चूंकि, टेस्ट में एक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा वक्त मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है. वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में सैंकड़ों नियम हैं, लेकिन एक ऐसा नियम है, जिसके बारे में क्रिकेट फैंस ने सुना तो होगा, लेकिन विस्तार से शायद ही जानते हो. हम बात कर रहे हैं फॉलोऑ की…मौजूदा समय में भारत-अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में एकमात्र टेस् खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको फॉलोऑन नियम के बारे में विस्तार से बताते हैं….

क्या है फॉलोऑन?

फॉलोऑन नियम का इस्तेमाल सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में होता है, जो इस फॉर्मेट की खूबसूरती को निखारता है. इससके तहत पहली पारी में बड़ी बढ़त यानि कम से कम 250 रनों की बढ़त हासिल करने वाली टीम विपक्षी टीम को तुरंत दूसरी पारी खेलने के लिए बुला सकती है. यानी जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की और बड़ी बढ़त बना ली, वह दूसरी टीम को अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए मजबूर कर सकती है, बिना खुद दूसरी बार बल्लेबाजी किए. इस नियम का मुख्य उद्देश्य मैच में समय बचाना और परिणाम की संभावना बढ़ाना है.

What Is the Follow-On Rule
फॉलोऑन नियम क्या है Photograph: (Image Source: AI Generator)

फॉलोऑन नियम कब लागू होता है?

पांच दिवसीय टेस्ट मैच में ऐसे ही फॉलोऑन लागू नहीं होता है बल्कि इसके लिए नियम है. फॉलोऑन खिलाने के लिए पहली पारी के बाद कम से कम 200 रन की बढ़त होना जरूरी है. उदाहरण के लिए, यदि टीम A पहली पारी में 500 रन बनाती है और टीम B अपनी पहली पारी में केवल 250 रन बना पाती है, तो टीम A को 250 रन की बढ़त मिलती है. चूंकि यह बढ़त 200 रन से अधिक है, इसलिए टीम A का कप्तान फॉलोऑन लागू करने का फैसला कर सकता है.

फॉलोऑन देने का फैसला कौन करता है?

वैसे तो फॉलोऑन बॉलिंग टीम द्वारा दिया जाता है. लेकिन, फॉलोऑन देना पूरी तरह कप्तान का निर्णय होता है. नियम कप्तान को यह अधिकार देता है कि वह चाहे तो फॉलोऑन लागू करे या फिर खुद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करे. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कई बार देखा गया है कि कप्तान अपने गेंदबाजों को आराम देने के लिए फॉलोऑन नहीं देता, जबकि कुछ परिस्थितियों में विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है.

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कब हुआ फॉलोऑन का इस्तेमाल?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार फॉलो-ऑन का इस्तेमाल 1894 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान किया गया था. सिडनी में खेले गए उस मैच में इंग्लैंड की टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए जीत दर्ज कर ली थी.

टीम इंडिया ने कब खेला पहला फॉलोऑन?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहला फॉलोऑन दिसंबर 1934 में खेला था. ये मैच इंग्लैंड के साथ खेला गया था, जो कोलकाता के ईडन-गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था और इसका नतीजा ड्रॉ पर खत्म हुआ था. आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट इतिहास में अब तक कुल 33 टेस्ट मैचों में फॉलो-ऑन खेला है. इनमें से भारत ने 24 मैच गंवाए हैं और 8 मौकों पर ड्रॉ हासिल करने में सफल रही है.

क्रिकेट इतिहास का सबसे प्रसिद्ध फॉलोऑन मैच

टेस्ट क्रिकेट में वैसे तो दर्जनों बार इस्तेमाल किया गया है, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2001 में फॉलोऑन के इस्तेमाल वाले मैच को क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद किया जाता है. उस मैच की बात करें, तो पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए थे और भारतीय टीम पहली पारी में 171 रन ही बना पाई थी. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव वॉ ने भारत को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया था.

मगर, ईडन-गार्डन्स में खेले गए उस मुकाबले की दूसरी पारी में जब टीम इंडिया फॉलोऑन खेलने उतरी, तो उन्होंने 657 रन बोर्ड पर लगा दिए और खुद पारी घोषित की. इस मैच में भारत की ओर से वीवीएस लक्ष्मण ने 281 और राहुल द्रविड़ ने 180 रनों की पारी खेली थी. सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 384 रनों का लक्ष्य दिया था. इतना ही नहीं फिर भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था, फिर भारतीय टीम ने फॉलोऑन खेलने के बाद 171 रनों से मैच जीत लिया था.

मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को खिलाया फॉलोऑन

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मुल्लांपुर टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम 152 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में टीम इंडिया ने बड़ी बढ़त के साथ इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया और फिर शानदार जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाते हैं उसके ये 10 नियम, जो हर क्रिकेट फैंस को जरूर पता होने चाहिए

EXPLAINER : टेस्ट क्रिकेट में क्या होता है फॉलोऑन? कब और कैसे होता है इसका इस्तेमाल, जानें सब-कुछ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close