Sport : EXPLAINER: क्या होता है हिट विकेट OUT? इस गलती से बल्लेबाज खो देता है विकेट, नियम सहित जानिए इससे जुड़ी हर बात #INA

What Is Hit Wicket Out: क्रिकेट नियमों से घिरा खेल है और नियम ही इसे और भी अधिक लोकप्रिय बनाते हैं. वैसे तो एक बल्लेबाज क्रिकेट में 11 तरीकों से आउट हो सकता है. मगर, इसमें हिट विकेट बल्लेबाज के आउट होने का सबसे अजीबो-गरीब तरीका है. चूंकि, इसमें बल्लेबाज गेंदबाज की काबिलियत की वजह से नहीं बल्कि अपनी ही गलती की वजह से अपना विकेट खो देता है. दरअसल, IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन लगातार 2 मैचों में हिट विकेट हुए, जिसके बाद से ही इसपर चर्चा शुरू हो गई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको हिट विकेट के बारे में विस्तार से बताते हैं…

हिट विकेट क्या होता है?

क्रिकेट के खेल में एक बल्लेबाज कुल 11 तरीकों से आउट हो सकता है, जिसमें से एक होता है हिट विकेट. हिट विकेट आउट होने का एक अनूठा तरीका है. दरअसल, जब कोई बल्लेबाज शॉट (शॉट लगाने का प्रयास) खेलते समय या रन लेने के लिए दौड़ते समय अनजाने में अपने ही बल्ले, शरीर या कपड़े से अपनी विकेट (गिल्लियां/बेल्स या स्टंप) गिरा देता है, तो उसे ‘हिट विकेट’ आउट करार दिया जाता है और बल्लेबाज को वापस पवेलियन लौटना पड़ता है.

हिट विकेट OUT कब माना जाता है?

  • गेंदबाज द्वारा गेंद फेंके जाने के बाद और शॉट खेलने की कोशिश करते समय बल्लेबाज अपने स्टंप गिरा दे.
  • रन लेने के लिए दौड़ शुरू करते समय या पहला रन लेने के दौरान अपने विकेट से टकरा जाए.
  • बल्ला, हेलमेट, ग्लव्स या शरीर का कोई हिस्सा स्टंप से टकराकर बेल्स गिरा दे.

हिट विकेट कब आउट नहीं माना जाता?

  • यदि विकेटकीपर, फील्डर या गेंदबाज के संपर्क के कारण बल्लेबाज स्टंप से टकराता है.
  • यदि गेंद खेलने या रन लेने से असंबंधित किसी कारण से स्टंप गिर जाए.
  • यदि गेंद डेड बॉल घोषित हो चुकी हो.
  • यदि गेंद वाइड घोषित हो चुकी है और बल्लेबाज का बल्ला स्टंप्स पर लग जाए, तो वह ‘डेड बॉल’ होने के कारण आउट नहीं माना जाता.
  • नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज के हिट विकेट होने का नियम लागू नहीं होता है.

बैक टू बैक 2 बार हिट विकेट हुए साईं सुदर्शन

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को GT VS RR के बीच क्वालीफायर 2 खेला गया. इस मुकाबले में सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. गुजरात की पारी के 13वें ओवर में ब्रजेश शर्मा गेंदबाजी करने आए. बाद पांचवीं गेंद  तेजी से बाउंड्री पार कर गई, लेकिन उसी दौरान साई का बल्ला हाथ से छूट गया और सीधे स्टंप्स पर जा गिरा. अंपायर ने तुरंत उन्हें हिट-विकेट आउट करा दिया.

इससे पहले RCB VS RR मैच में साईं सुदर्शन आईपीएल क्वालीफायर 1 में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ‘हिट विकेट’ आउट हुए थे. शॉट खेलते समय उनके हाथ से बल्ला छूटकर स्टंप्स पर जा गिरा था, जिसके चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. जी हां, GT के सामने तीसरा ओवर जैकब डफी फेंकने आए, जहां ओवर की तीसरी गेंद पर ही साई सुदर्शन अपनी गलती की वजह से ही पवेलियन लौटे.

T20 क्रिकेट में सबसे अधिक हिट विकेट आउट होने वाले बल्लेबाज

साई सुदर्शन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. गुजरात टाइटंस का ये सलामी बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक (3 बार) हिट विकेट आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में आंद्रे रसेल और शोएब मलिक भी शामिल हैं. खास बात ये है कि सुदर्शन के तीनों हिट-विकेट IPL में ही आए हैं.

अपने हिट विकेट होने पर क्या बोले साईं सुदर्शन?

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने हिट विकेट आउट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मुझे कुछ चीजें आजमानी चाहिए. मैं अभी कुछ ग्रिप तकनीक आजमाऊंगा और कुछ गेंदों पर बल्ले चलाकर देखूंगा कि कैसा रहता है. सच में. पिछले मैच में गेंद कुछ बार उछली और स्टंप्स से टकरा गई. लेकिन इस मैच में, मुझे लगता है कि मैं चाहता था कि गेंद सीधी जाए.

हिट विकेट होने की प्रमुख तकनीकी वजहें क्या है?

  • स्टंप के बहुत करीब खड़ा होना. कुछ बल्लेबाज गार्ड लेते समय ऑफ या लेग स्टंप के काफी पास खड़े हो जाते हैं. शॉट खेलते समय पीछे की ओर हल्का सा मूवमेंट भी उन्हें स्टंप से टकरा सकता है.
  • शॉट खेलते समय सिर और शरीर का संतुलन खोना, कोचिंग की भाषा में इसे “losing shape” कहा जाता है. शरीर का नियंत्रण बिगड़ने पर बल्लेबाज अनजाने में विकेट गिरा देता है.
  • बैक-फुट पर जाते समय संतुलन बिगड़ना. बाउंसर या शॉर्ट गेंद पर बल्लेबाज़ पीछे हटता है. यदि उसका वजन नियंत्रण में नहीं रहता, तो पैर स्टंप से टकरा सकता है.
  • क्रीज में बहुत गहराई तक चले जाना. स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाज कभी-कभी क्रीज के अंदर बहुत पीछे चला जाता है. स्वीप या कट शॉट खेलते समय पैर स्टंप से लग सकता है.
  • बड़ा स्विंग खेलते समय बल्ले का स्टंप से लग जाना. टी20 क्रिकेट में बड़े शॉट खेलने के दौरान बल्लेबाज का बल्ला फॉलो-थ्रू में पीछे जाकर बेल्स गिरा देता है.

यहां देखें IPL में हिट विकेट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

क्रमवर्षबल्लेबाज़टीम
12008Musavir Khoteमुंबई इंडियंस
22008Misbah-ul-Haqरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
32009Swapnil Asnodkarराजस्थान रॉयल्स
42012Ravindra Jadejaचेन्नई सुपर किंग्स
52012Saurabh Tiwaryरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
62016Yuvraj Singhसनराइजर्स हैदराबाद
72016Deepak Hoodaसनराइजर्स हैदराबाद
82016David Warnerसनराइजर्स हैदराबाद
92017Sheldon Jacksonकोलकाता नाइट राइडर्स
102019Riyan Paragराजस्थान रॉयल्स
112020Hardik Pandyaमुंबई इंडियंस
122020Rashid Khanसनराइजर्स हैदराबाद
132021Jonny Bairstowसनराइजर्स हैदराबाद
142022Sai Sudharsanगुजरात टाइटंस
152023Ayush Badoniलखनऊ सुपर जायंट्स
162025Abhinav Manoharगुजरात टाइटंस
172025Krunal Pandyaलखनऊ सुपर जायंट्स
182025Kusal Mendisगुजरात टाइटंस
192026Sai Sudharsanगुजरात टाइटंस
202026Sai Sudharsanगुजरात टाइटंस

ये भी पढ़ें: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा RCB VS GT के बीच फाइनल मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

EXPLAINER: क्या होता है हिट विकेट OUT? इस गलती से बल्लेबाज खो देता है विकेट, नियम सहित जानिए इससे जुड़ी हर बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button