Sport : EXPLAINER: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्यों कराए जाते हैं फाइनल मैच, क्या उससे BCCI को होता है फायदा #INA

EXPLAINER: भारत में क्रिकेट का क्रेज जबरदस्त है. हमारे देश के हर राज्य और हर जिले में एक न एक क्रिकेट स्टेडियम मिल जाता है. भारत के हर राज्य में एक क्रिकेट स्टेडियम में है, जिसमें वहां की घरेलू टीमें खेलती है. वहीं हमारे देश की हर राज्य की जनता चाहती है कि उनके राज्य और शहर में ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल और इंडियन प्रीमियर लीग के मैच कराए जाएं, जिससे वो मैदान पर जाकर मैचों को देख सकें. इसके साथ ही वो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को भी मैदान पर खेलते हुए देख पाएं. इसलिए अक्सर आप इंडियन क्रिकेट टीम के मैच और आईपीएल के मैच अगल-अलग राज्यों में होते हुए देखते हैं.
भारत में सबसे ज्यादा मैच अक्सर उन स्टेडियम में कराए जाते हैं, जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं. इसमें मुंबई का वानखेडे स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम, बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम, हिमाचल का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम स्टेडियम, उत्तर प्रदेश का इकाना क्रिकेट स्टेडियम और दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम शामिल है.
इन सभी स्टेडियम में अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम पुरुष और महिला दोनों के मैच कराए जाते हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले में अक्सर इन मैदान में कराए जाते हैं. एक समय था जब भारत में क्रिकेट ग्राउंड की कमी हुआ करती थी लेकिन आज न्यू चड़ीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, राजस्थान के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम और गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम फैंस का अपनी ओर खींचते हैं.
ये स्टेडियम भारत के सबसे नए और खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार हैं. इनके अलावा भी भारत में कई नए और सुंदर स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन इस सब के बावजूद भारत में होने वाले बड़े-बड़े मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही क्यों कराए जाते हैं. अब क्रिकेट फैंस और अलग-अलग राज्य के लोग सवाल करने लगे है कि, किसी भी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल आखिरकार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही क्यों कराया जाता है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्यों कराए जाते हैं फाइनल मैच
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2022, आईपीएल 2023, आईपीएल 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भी इसी मैदान पर हुआ था. अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. इसके बाद सवाल उठाना लाजमि है कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्यों फाइनल कराए जाते हैं.
भारत के सबसे बेहतरीन स्टेडियम में मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम और कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है. इन मैदान को अब फाइनल होस्ट करने की मेजबानी नहीं दी जाती है. अब सिर्फ नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल और बडे़-बड़े मैचों की मेजबानी करता है. आइए इसकी वजह जानते हैं.
भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत समेत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इसमें लगभग 1.3 लाख दर्शकों मैच के दौरान बैठ सकते हैं. इस मैदान पर एक साथ मैच देखने वाले दर्शकों की संख्या इसे भारत समेत दुनिया का सबसे बड़ा मैदान बनाती है. यहां पर ज्यादा से ज्यादा फैंस फाइनल या बड़ा मुकाबला देख सके इसलिए फाइनल कराया जाता है.
BCCI को होता है बड़ा फायदा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी बड़ा फायदा होता है. यहां पर 1.3 लाख से ज्यादा दर्शक आते हैं तो ज्यादा टिकट बिक जाते है, जिससे बीसीसीआई को बड़ी मात्रा में रेवेन्यू आता है. आईपीएल या वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में टिकटों की भारी मांग रहती है. ऐसे में बीसीसीआई को आर्थिक रूप यहां फाइनल मैच कराने से फायदा होता है.
आधुनिक सुविधाओं से लेस स्टेडियम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिसकी वजह से यहां पर बड़े मुकाबले कराए जाते हैं. इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम शानदार है, यहां पर भारी बारिश के बाद पानी सुख जाता है और मैदान से समय रहते बाहर निकाल दिया जाता है, जिसके चलते बारिश के बाद भी मैच शुरु किया जा सकता है. इसके साथ ही इस मैदान की फ्लडलाइट्स बहुत ही उम्दा है. यहां पर बड़ी पार्किंग है. इसके साथ ही कॉर्पोरेट बॉक्स और बेहतर दर्शक सुविधाएं भी उपल्बधि हैं. इसलिए यहां पर फाइनल मैच कराए जाते हैं.
अहमदाबाद ने जीता बीसीसीआई का भरोसा
इसके साथ ही अहमदाबाद ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर लगातार बड़े मैचों की सफल मेजबानी कर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का कर भरोसा भी जीता है. इसलिए बीसीसीआई लगातार पिछले कुछ वर्षों में बड़े मुकाबलों के लिए इस मैदान पर लगातार भरोसा जता रहा है. यहां पिच भी बेहतर है और नजीता भी बैगर किसी जोखिए के निकल आता है.
लॉजिस्टिक्स और बड़े आयोजन का भार
बीसीसीआई ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बड़े मुकाबले कराने और फाइनल मेजबानी देने पर कई मौकों पर कहा है कि दर्शक क्षमता के अलावा अहमदाबाद में बड़े क्रिकेट और प्रशासनिक कार्यक्रमों को संभालने की बेहतर व्यवस्था मौजूद है, जो सुरक्षा और मेनेजमेंट के आधार पर माफी जा सकती है.
ये भी पढ़ें : Explainer: कैसे बनाएं नेशनल क्रिकेट टीम में जगह, जानिए किन तरीकों से पूरा होगा आपका क्रिकेटर बनने का सपना
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए कुल मुकाबले
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 16 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर 32 एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं. वहीं इस मैदान पर 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी हुए हैं. वहीं अहमदाबाद के इस मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों की बात करें तो यहां पर कुल 51 आईपीएल मैच खेले गए हैं.
The season of twists leads us . the final question 👀
Who will write the last chapter? 📖🏆#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/QSraINvtMu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2026
RCB vs GT के बीच होगा फाइनल मैच
अब एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कराया जा रहा है. आईपीएल 2026 फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई यानी रविवार को अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हमें आईपीएल 2026 की विजेता टीम मिलने वाली है. अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) होगा या फिर गुजरात टाइटंस (GT) ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा.
ये भी पढ़ें : Explainer: भारत छोड़कर अन्य देशों में खेलने के लिए मजबूर क्यों हो रहे हैं इंडियन क्रिकेटर? विजय शंकर से पहले कई खिलाड़ियों ने लिया ये फैसला
EXPLAINER: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्यों कराए जाते हैं फाइनल मैच, क्या उससे BCCI को होता है फायदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









