Sport : 'उन्हें बार-बार अंदर-बाहर नहीं करना चाहिए…', अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दी टीम मैनेजमेंट को चेतावनी #INA

Ravi Ashwin On Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रेस किया, जिसके बाद से ही हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. कुछ वक्त पहले तक जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना था कि सूर्यवंशी को अभी मौका नहीं मिलना चाहिए, उन्हें बेंच पर बैठकर ड्रेसिंग रूम में सीखना चाहिए. मगर, जिम्बाब्वे में 81 रन की पारी देखने के बाद अब अश्विन ने अपनी सोच बदल ली है. अब अश्विन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में बार-बार अंदर-बाहर नहीं करना चाहिए और समय देना चाहिए. ऐसा किया, तो वह यकीनन बड़े खिलाड़ी बनेंगे.
अश्विन ने वैभव सूर्यंवशी के लिए क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था. मगर, वह अपनी डेब्यू सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे. लेकिन, फिर जिम्बाब्वे दौरे पर टीम मैनेजमेंट ने उनपर फिर भरोसा जताया और दूसरी ही सीरीज में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज अपने नाम कर लिया. पहले मैच में वह 20 रन बनाकर आउट हो गए. तो दूसरे मैच में उन्होंने फिफ्टी बनाई और तीसरी पारी में 81 रन बनाकर आउट हुए.
The very first of many for the teenage sensation ✨
Vaibhav Sooryavanshi takes home his maiden Player of the Match award in international cricket! 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/jwYAN5oHa9
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
वैभव की 81 रनों वाली पारी ने अश्विन को काफी इम्प्रेस किया है. उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए थे. अब वैभव की उस पारी की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा,“तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी ने जो 81 रन बनाए, उस पारी में मुझे सबसे अधिक यह बात पसंद आई कि उन्होंने पिच की धीमी चाल और गेंद के टर्न होने जैसी मुश्किल स्थितियों में खुद को कितनी अच्छी तरह ढाला. उन्होंने बहुत समझदारी दिखाई, स्पिनरों के खिलाफ आगे बढ़कर खेलना और एक ही जगह खड़े होकर शॉट मारने के बजाय गेंद को हवा में उछालकर करके खेलना.”
वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए समय
रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिलने चाहिए. उन्हें टीम में अंदर-बाहर नहीं करना चाहिए. उनका कहना है कि यकीनन वैभव आगे चलकर शानदार खिलाड़ी बनेंगे.
रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “हमें उन्हें बार-बार टीम से अंदर-बाहर नहीं करना चाहिए. उन्हें समय दें और वे निश्चित रूप से एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे. वैभव सूर्यवंशी एक जबरदस्त टैलेंट हैं. मैं यह अंदाजा नहीं लगाऊंगा कि वे कौन से रिकॉर्ड तोड़ेंगे, लेकिन वे निश्चित रूप से एक शानदार खिलाड़ी बनेंगे.”
अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate 💥
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award 👏👏#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इसका जवाब ये है कि सितंबर में एशियन गेम्स में अगली बार वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आ आएंगे. वैभव को एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में वह वहां तो खेलेंगे ही. मगर, क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि भारत अगस्त में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीज खेल सकता है. हालांकि, अब तक इन दोनों ही सीरीजों को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को वैभव को खेलते देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की जीत से पाकिस्तान का बुरा हाल, ICC टेस्ट चैंपियन की अंक तालिका में जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया
'उन्हें बार-बार अंदर-बाहर नहीं करना चाहिए…', अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दी टीम मैनेजमेंट को चेतावनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,