Sport : EXPLAINER: WTC प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड? फाइनल के समीकरण सहित जानिए पूरी डीटेल #INA

WTC Points Table: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर से शुरू होगा और दूसरा मैच 27 नवंबर से खेला जाएगा. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंगर्गत खेली जाने वाली है, इसलिए दोनों ही टीमें अपना बेस्ट प्रदर्शन करके हर हाल में इसे जीतना चाहेंगे. तो आइए इससे पहले बताते हैं कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें WTC प्वॉइंट्स टेबल में कहां-कहां हैं? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि दोनों टीमों का फाइनल में पहुंचने का क्या समीकरण बन रहा है.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है भारतीय क्रिकेट टीम?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम चौथे स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया ने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 68 प्वॉइंट्स और 51.52 PCT के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है.

WTC अंक तालिका में किस नंबर पर है न्यूजीलैंड?

गौर करने वाली बात है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है. कीवी टीम ने अब तक इस संस्करण में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं. एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा. न्यूजीलैंड का प्वॉइंट्स 52 है और PCT 72.22 है.

WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट टीम को बिना किसी ‘अगर-मगर’ या दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहे सीधे फाइनल का टिकट कटाना है, तो उसे करिश्मा करना होगा. भारत के पास अभी कुल 7 टेस्ट मैच बचे हैं, जिसमें 2 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर में और 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर होने हैं. अगर भारतीय टीम इन 7 में से सभी 7 मैच जीतने में कामयाब रहती है, तो उसका PCT बढ़कर 70.37% हो जाएगा. इस जादुई आंकड़े के साथ टीम इंडिया बिना किसी टीम पर निर्भर रहते हुए तीसरी बार फाइनल में क्वालिफाई कर जाएगी.

न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार, टेस्ट मैच जीतने पर 12 अंक, ड्रॉ होने पर 4 अंक और टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड को अपने बचे हुए मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करनी होगी.

अगर कीवी टीम बाकी 10 मैचों में से 6 मुकाबले जीत लेती है, तो उसकी स्थिति मजबूत हो सकती है. वहीं, 8 या उससे ज्यादा जीत उसे फाइनल की दौड़ में काफी आगे पहुंचा सकती हैं.

टीम इंडिया को खेलने हैं अभी 7 टेस्ट

मैचतारीखमुकाबलावेन्यू (स्थान)
पहला टेस्ट19-24 नवंबर 2026भारत vs न्यूजीलैंडवेलिंगटन
दूसरा टेस्ट27 नवंबर-2 दिसंबर 2026भारत vs न्यूजीलैंडक्राइस्टचर्च
पहला टेस्ट21-25 जनवरी 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियानागपुर
दूसरा टेस्ट29 जनवरी-2 फरवरी 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियाचेन्नई
तीसरा टेस्ट11-15 फरवरी 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियागुवाहाटी
चौथा टेस्ट19-23 फरवरी 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियारांची
पांचवां टेस्ट27 फरवरी-3 मार्च 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियाअहमदाबाद

न्यूजीलैंड के बचे हुए 10 टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

सीरीज

मुकाबले

स्थान

समय

भारत के खिलाफ

2 टेस्ट

न्यूजीलैंड

नवंबर 2026

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

4 टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया

दिसंबर 2026–जनवरी 2027

श्रीलंका के खिलाफ

2 टेस्ट

न्यूजीलैंड

फरवरी 2027

पाकिस्तान के खिलाफ

2 टेस्ट

पाकिस्तान

मार्च 2027

2 बार फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक शानदार सफर रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के इतिहास में दो बार फाइनल तक पहुंच चुकी है. पहली बार भारत ने 2019-21 के चक्र में फाइनल में जगह बनाई थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, लेकिन फाइनल में उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

इसके बाद 2021-23 के चक्र में भी भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. हालांकि, लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 209 रन से हार मिली. इस तरह भारत दो बार WTC फाइनल में पहुंचने के बावजूद अब तक खिताब नहीं जीत पाया है. अब 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने और पहली बार ट्रॉफी जीतने की होगी.

न्यूजीलैंड के पास है दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. वह कीवी टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी भी थी. ऐसे में अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पास दूसरी बार WTC का खिताब जीतने का मौका है.

WTC प्वॉइंट्स टेबल पर डालिए नजर

रैंक

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक

PCT

1

न्यूजीलैंड

6

4

1

1

52

72.22%

2

दक्षिण अफ्रीका

7

5

2

0

60

71.43%

3

ऑस्ट्रेलिया

13

9

4

0

108

69.23%

4

भारत

11

5

4

2

68

51.52%

5

बांग्लादेश

8

3

3

2

44

45.83%

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

74

38.54%

7

श्रीलंका

7

1

2

4

28

33.33%

8

वेस्टइंडीज

14

3

8

3

46

27.38%

9

पाकिस्तान

10

2

8

0

9

7.50%

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: क्या पहले टेस्ट का मजा खराब करेगी बारिश? यहां मिलेगी पांचों दिन के मौसम की पूरी जानकारी

EXPLAINER: WTC प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड? फाइनल के समीकरण सहित जानिए पूरी डीटेल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button