Sport : EXPLAINER: WTC फाइनल की रेस हुई रोमांचक, अगर साउथ अफ्रीका हारा, तो भारत को होगा फायदा, समझिए पूरा समीकरण #INA

EXPLAINER: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस अब रोमांचक होती जा रही है. जहां, कुछ टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं, तो वहीं कुछ टीमों के बीच जंग जारी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम का तो अब फाइनल में पहुंचना लगभग तय लग रहा है. मगर, सवाल है कि वो दूसरी टीम कौन सी होगी, जो खिताबी मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम भी WTC फाइनल की रेस में शामिल है. टीम इंडिया की नजरें इस वक्त साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज पर भी टिकी हुई हैं, क्योंकि सीरीज के नतीजे से टीम इंडिया पर भी असर पड़ेगा…

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज पर भारत की नजरें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच तो ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीत दर्ज कर ली थी. वहीं, अब दूसरा मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा में खेला जा रहा है. दरअसल, साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को अगर दूसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ता है, तो टीम इंडिया के लिए राहत की बात होगी. जी हां, साउथ अफ्रीका की टीम 36 अंक और 60 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है. ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका को हार मिलती है, तो हारने की वजह से पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) पर असर पड़ेगा और वो कम हो जाएगा.

टीम इंडिया को होगा फायदा 

अब अगर साउथ अफ्रीका की टीम हारती है, तो उसका PCT थोड़ा कम हो जाएगा और उसके फाइनल से बाहर होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. ऐसे में जाहिर तौर पर जब अफ्रीकी टीम को नुकसान हो रहा है, तो भारतीय टीम को फायदा भी होगा ही. चूंकि, उसके पास फाइनल में पहुंचने के चांसेस कुछ हद तक बढ़ जाएंगे. 

कैसे होती है PCT की कैलकुलेशन?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में टीमों की रैंकिंग तय करने के लिए PCT यानी पॉइंट्स प्रतिशत (Percentage of Points) का इस्तेमाल किया जाता है. इसका कैलकुलेशन इस आधार पर होता है कि किसी टीम ने उपलब्ध कुल अंकों में से कितने प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. WTC में एक टेस्ट जीतने पर टीम को 12 अंक, ड्रॉ होने पर 4 अंक और टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं. हारने पर कोई अंक नहीं मिलता. PCT = (हासिल किए गए अंक ÷ उपलब्ध कुल अंक) × 100. वहीं, हारने वाली टीम का PCT कम हो जाता है, क्योंकि उसके मैच की संख्या बढ़ जाती है.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम 5वें स्थान पर काबिज है. भारतीय टीम ने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया 68 अंक और 51.52 PCT के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. वहीं, टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है, जिसने 10 मैच खेले हैं, 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनके पास 96 अंक हैं और उनका विनिंग प्रतिशत 81.82 है.

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक

जीत प्रतिशत (PCT)

1

ऑस्ट्रेलिया (AUS)

10

8

2

0

96

81.82%

2

न्यूजीलैंड (NZ)

6

4

1

1

52

72.22%

3

दक्षिण अफ्रीका (SA)

4

3

1

0

36

60.00%

4

बांग्लादेश (BAN)

6

3

2

1

40

55.56%

5

भारत (IND)

11

5

4

2

68

51.52%

6

इंग्लैंड (ENG)

16

7

8

1

74

38.54%

7

श्रीलंका (SL)

6

1

2

3

24

33.33%

8

वेस्टइंडीज (WI)

12

2

8

2

30

20.83%

9

पाकिस्तान (PAK)

9

2

7

0*

5

4.63%

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे?

टीम इंडिया अभी भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसका रास्ता काफी कठिन है और उसे हर मैच को करो या मरो वाला समझकर ही खेलना होगा. जी हां, टीम इंडिया को अपने बचे हुए सभी 7 मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे और एक भी हारना नहीं होगा या अन्य टीमों के नतीजों पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा.

अगर भारत 7 में से 6 मुकाबले जीतता है, तो वह करीब 65% अंक हासिल कर सकता है, जो फाइनल में जगह दिलाने के लिए सुरक्षित माना जा सकता है. लेकिन, अगर टीम इंडिया सभी 7 में से 7 मैच जीत लेती है, तो उसके लिए फाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा.

19 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत

टीम इंडिया को 45 दिन लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. जहां, टी-20 और वनडे सीरीज के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट वेलिंगटन में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा. अब टीम इंडिया पूरी कोशिस करेगी कि वह कीवी टीम के साथ खेली जाने वाली दोनों ही मुकाबलों को जीते और सीरीज पर कब्जा करे. ताकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में खुद को बनाए रख सके.

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

शहर

समय (IST)

पहला टेस्ट

19–23 नवंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

सेलो बेसिन रिजर्व

वेलिंगटन

सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर–1 दिसंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

हेगले ओवल

क्राइस्टचर्च

सुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार! रोहित शर्मा-विराट कोहली इस दिन एक्शन में लौटेंगे, खेलेंगे 5 वनडे मैच, नोट कर लो डेट और टाइमिंग

EXPLAINER: WTC फाइनल की रेस हुई रोमांचक, अगर साउथ अफ्रीका हारा, तो भारत को होगा फायदा, समझिए पूरा समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button