Sport : 'सुनने में बुरा लगता है, उन्हें बाहर होना पड़ेगा…' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, बताया ईशान की वापसी से बदेगी इलेवन #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उनकी गैरमौजूदगी में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका मिला. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 8 गेंदें खेलीं और 4 रन बनाए. वो इस पारी के दौरान काफी अंडरकॉन्फिडेंट नजर आए. वहीं इसके बाद उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 अक्टूबर को हुए तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला, इस मुकाबले में वैभव ने अपने बल्ले से तूफान मचा दिया और न्यूजीलैंड को समझा दिया कि, वो किस लेवल पर विरोधी टीमों को डेमिज कर सकते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करते हुए सिर्फ 19 बॉल खेलीं. इस दौरान उन्होंने 236.84 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 45 रन बनाए. इस पारी के दौरान वैभव के बल्ले से 4 तूफानी चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी निकले. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 7.1 ओवर में 133 रनों की पहले विकेट के लिए साझेदारी कर डाली.

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी के बाद उनकी चारों ओर तारीफ हो रही है. हर कोई उनके खेल के लिए उनकी तारीफ कर रहा है क्योंकि 15 साल की उम्र में इस तरह की पारी न्यूजीलैंड में खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में वैभव को लेकर अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, वैभव को चौथे टी20 मैच से बाहर होना पड़ सकता है. कार्तिक ने वैभव को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.

दिनेश कार्तिक का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘मुझे यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लगता. अगर हर कोई अवेलेबल है, तो वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. ये तीनों अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और इशान किशन बहुत बढ़िया रहे हैं. यह सुनने में जितना बुरा लगता है, लेकिन यह सच है. यह कहने की जरूरत नहीं है कि कुछ सबसे बड़े सुपर स्मैश स्कोर ऑकलैंड से हैं, इसलिए यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू है. हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि पिच कैसी है और अब जब सीरीज खत्म हो गई है, तो इंडिया और न्यूजीलैंड किस तरह की टीम खेलेंगे, अब जब वे चाहें तो दूसरों को मौके दे सकते हैं’.

दिनेश कार्तिक की मानें तो, ईशान किशन जो दाहिनी जांघ की भीतरी मांसपेशियों में खिंचाव (Low-grade right adductor strain) इंजरी के चलते टीम से बाहर हैं. अगर वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 में अवेलेबल हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. ईशान ने नंबर तीन पर और ओपनिंग पर टीम इंडिया में वापसी के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. वो आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी बने बैठे हैं.

ये भी पढ़ें : ‘चाबी आज भी गेंदबाज के पास है…’न्यूजीलैंड T20 सीरीज में जमकर बन रहे रन पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान

'सुनने में बुरा लगता है, उन्हें बाहर होना पड़ेगा…' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, बताया ईशान की वापसी से बदेगी इलेवन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button